मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

रातभर भीगे दिल्ली-एनसीआर, पहाड़ों में गिरी बर्फ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 20 फरवरी। पहाड़ों पर हो रही बारिश और गिर रही बर्फ का असर

आखिरकार राष्ट्रीय राजधानी में दिख गया। दिल्ली-एनसीआर रात को कई बार

बारिश से भीगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि 21 फरवरी को भी

दिल्ली के साथ पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम

वर्षा संभव है। 22 फरवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में

बारिश हो सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों

का कहना है कि पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बना है। अरब

सागर से नमी लेकर पछुआ हवाएं चल रही हैं। इन दोनों के प्रभाव से ही पहाड़ी

प्रदेशों के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में

बारिश हो रही है।इसके प्रभाव से अगले दो दिन कुछ इलाकों में हल्की तो कुछ

में तेज बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर हिमपात भी होगा। कुछ इलाकों में

बिजली गिर सकती है। कहीं-कहीं गरज के साथ बूंदाबादी भी होने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें