मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:32 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: नंद नगरी थाना पुलिस ने शातिर ऑटो लिफ्टर को पकड़ा, दो बाइक और चाकू बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली: नंद नगरी थाना पुलिस ने शातिर ऑटो लिफ्टर को पकड़ा, दो बाइक और चाकू बरामद

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने नंद नगरी थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें और एक बटन वाला चाकू बरामद किया गया है। आरोपी का नाम अरुण उर्फ विकास उर्फ बिच्छी (25) है, जो नंद नगरी का ही रहने वाला है।

दरअसल, एसआई सुभाष और कॉन्स्टेबल जितेंद्र बुधवार को शाम लगभग 6 बजे इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक मुखबिर से सूचना मिली कि चौर खंबा रेड लाइट, डिस्ट्रिक्ट पार्क के पास एक ऑटो लिफ्टर आने वाला है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक युवक को मोटरसाइकिल पर पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक बटनदार चाकू मिला।

जांच में पाया गया कि आरोपी जिस मोटरसाइकिल (नंबर डीएल13एसवी5339) पर सवार था, वह थाना ज्योति नगर इलाके से चोरी की गई थी। आरोपी की निशानदेही पर शाहदरा से चोरी की गई एक और मोटरसाइकिल (नंबर डीएल12एसए9955) भी बरामद की गई।

पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अपराध कबूल कर लिए और अन्य वारदातों में शामिल होने की भी जानकारी दी। पुलिस सत्यापन में यह भी सामने आया कि अरुण पहले भी चोरी और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े तीन मामलों में शामिल रह चुका है।

नंद नगरी थाने में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं 25/54/59 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

इससे पहले, दिल्ली के रघुबीर नगर थाना ख्याला की पुलिस ने एक ठगबाज को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मोहम्मद परवेज, पुत्र नासिर मलिक, निवासी पुराना मुस्तफाबाद, दिल्ली के रूप में हुई है। उसके पास से अपराध में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। घटना 30 अगस्त को हुई थी, जब शिकायतकर्ता से शिवाजी एन्क्लेव के पास दो मोटरसाइकिल सवारों ने ठगी की थी। उन्होंने शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन कांच के टुकड़े से बदलकर धोखाधड़ी की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें