मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: 5 साल के मासूम की हत्या का खुलासा, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
दिल्ली: 5 साल के मासूम की हत्या का खुलासा, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

नई दिल्ली। आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने 5 वर्षीय मासूम बच्चे की निर्मम हत्या के मामले का खुलासा महज 24 घंटे के भीतर कर लिया है। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाला आरोपी ड्राइवर नीटू सहाय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं।

दरअसल, 21 अक्टूबर को दोपहर करीब 3:30 बजे एनआईए थाने में एक बच्चे के अपहरण की कॉल प्राप्त हुई थी, जिसे आगे की जांच के लिए नरेला थाने में ट्रांसफर किया गया। जांच के दौरान यह पता चला कि शिकायतकर्ता का 5 वर्षीय बेटा अपने घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। तलाश के दौरान बच्चे का शव पास ही रहने वाले ड्राइवर नीटू के कमरे से बरामद हुआ।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पास 7-8 चैंपियन वाहन हैं और दो ड्राइवर नीटू और वसीम उसके यहां काम करते थे। बीती शाम दोनों ड्राइवर शराब के नशे में आपस में भिड़ गए थे, जिसमें नीटू ने वसीम को मारा-पीटा। जब वसीम ने मालिक से शिकायत की, तो शिकायतकर्ता ने नीटू को डांटा और 2-4 थप्पड़ भी मारे।

इसी बात से गुस्से में आकर नीटू ने बदला लेने की ठान ली।

अगले दिन उसने बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने किराए के कमरे में ले गया और वहां ईंट व चाकू से उसकी हत्या कर दी। घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में नरेला थाने में एफआईआर संख्या 700/25, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए आउटर नॉर्थ जिले के डीसीपी के निर्देश पर संयुक्त टीम गठित की गई।

सभी टीमों को बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और अंतरराज्यीय बॉर्डरों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। तकनीकी निगरानी, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की लोकेशन मालका गंज क्षेत्र में ट्रेस की गई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी नीटू सहाय को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान उसने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया।

गहन पूछताछ में आरोपी नीटू सादय उर्फ नीटू सहाय ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से नरेला, दिल्ली के गोगा मोड़ स्थित न्यू सनौठ कॉलोनी में किराए के कमरे में रह रहा था। वह पेशे से ड्राइवर है और पहले शिकायतकर्ता के चैंपियन वाहन को चलाता था, लेकिन करीब एक माह पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था।

नीटू शराब पीने का आदी और झगड़ालू प्रवृत्ति का व्यक्ति है। 20 अक्टूबर को शिकायतकर्ता से झगड़े के बाद उसने बदला लेने की धमकी दी थी। इसी रंजिश में उसने बच्चे की हत्या की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। आगे की जांच व अन्य बरामदगी की कार्रवाई जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें