मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: सीलमपुर में 17 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सुलझा, पुलिस ने दो नाबालिग को पकड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली: सीलमपुर में 17 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सुलझा, पुलिस ने दो नाबालिग को पकड़ा

नई दिल्ली। दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 वर्षीय युवक की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। थाना सीलमपुर और उत्तर-पूर्वी जिले की स्पेशल स्टाफ टीमों ने संयुक्त कार्रवाई में हत्या में शामिल दो किशोर आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 24 जून को रात करीब 9 बजे थाना सीलमपुर को गौतमपुरी की गली नंबर-4 में चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल युवक को उसका चचेरा भाई इलाज के लिए जेपीसी अस्पताल ले गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान गौतमपुरी निवासी 17 वर्षीय लकी कुमार पुत्र रमेश के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। इसके आधार पर थाना सीलमपुर में एफआईआर संख्या 247/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की जांच के लिए थाना सीलमपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर नरपाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसमें एसआई सुधांशु, हेड कांस्टेबल नवनीश, हेड कांस्टेबल मनीष फौजदार, कांस्टेबल विपिन और कांस्टेबल सचिन शामिल थे। यह टीम एसीपी सीलमपुर मल्कियत सिंह की निगरानी में कार्य कर रही थी।

इसके अलावा, स्पेशल स्टाफ की एक टीम इंस्पेक्टर अरविंद के नेतृत्व में बनाई गई, जिसमें एसआई कौशिक घोष, एएसआई अमित त्यागी, एएसआई अमित मान, हेड कांस्टेबल मोनू कुमार और हेड कांस्टेबल आमिर शामिल थे। इस टीम की निगरानी एसीपी ऑपरेशंस सतेन्द्र सिंह कर रहे थे।

जांच के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न स्रोतों से खुफिया जानकारी जुटाई और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया।

तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई और उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने हत्या में शामिल दो किशोर आरोपियों को पकड़ लिया। दोनों की उम्र लगभग 15 से 16 साल बताई गई है। दोनों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली और अपने तीसरे साथी की पहचान भी उजागर की।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन पहले उनका मृतक के साथ किसी मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था।

इसी विवाद ने बाद में हिंसक रूप ले लिया और लकी कुमार पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। वहीं, तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें