मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

हंगामे के बीच दिल्ली नगर निगम का बजट पास

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी शासित दिल्ली नगर निगम का पहला बजट पास हो गया है। निगम के सदन की बैठक में भारी हंगामे के बीच गुरुवार को वर्ष 2023-24 के संशोधित बजट अनुमान व वर्ष 2024-25 के बजट अनुमान को पास कर दिया गया। निगम के नेता सदन मुकेश गोयल ने पेश बजट में कमिश्नर के ज्यादातर प्रस्तावों पर मोहर लगाई।

मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि निगम में पहली बार ऐसा बजट पेश किया है जिसका फ़ायदा दिल्ली के लोगों के साथ नगर निगम के कर्मचारियों को भी होगा। शैली ओबराय ने कहा कि 16 हजार करोड़ का बजट पास किया गया है। निगम के कमिश्नर ने जो इनकम और खर्च बताया था उसके अनुसार बजट पास किया गया है, उसमें कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।

मेयर ने कहा कि सड़कों के सुधार और मेंटेनेंस के लिए 1000 करोड़ का बजट रखा गया है। गार्बेज मैनेजमेंट के लिए 400 करोड़ रुपये का फैट रखा गया है। मेयर हेड के लिए 500 करोड़ का बजट रखा गया है। गौशाला की व्यवस्था के लिए 15 करोड़ का बजट रखा गया है। इसके अलावा ऐप 311, डोर 2 डोर सर्विस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मैकेनिकल स्वीपिंग, स्ट्रीट वेंडिंग सर्वे, पार्किंग, स्कूल व अस्पताल के लिए बजट की व्यवस्था की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें