मनी लांड्रिग मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ी
नई
दिल्ली,। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी
घोटाला मामले के आरोपित और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
की मनी लांड्रिंग के मामले में न्यायिक हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ा दी है। मनीष
सिसोदिया की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही थी, जिसके बाद उन्हें वीडियो
कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया।
इस
मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट जमानत दे
चुका है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस मामले में न्यायिक
हिरासत में हैं। 21 मार्च को दिल्ली हाई कोर्ट से केजरीवाल को गिरफ्तारी से
संरक्षण नहीं मिलने के बाद ईडी ने 21 मार्च को ही देर शाम को केजरीवाल को
पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को
अंतरिम जमानत पर रिहा किया था। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 2 जून को
सरेंडर करने का आदेश दिया है।
ईडी ने संजय सिंह को 4 अक्टूबर 2023
को उनके सरकारी आवास पर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। ईडी ने इस मामले
में सिसोदिया को 9 मार्च 2023 को पूछताछ के बाद तिहाड़ जेल से गिरफ्तार
किया था। सिसोदिया को पहले सीबीआई ने 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था।
हाई कोर्ट ने 21 मई को सिसोदिया की सीबीआई और ईडी के मामले में जमानत
याचिका खारिज कर दी थी।





