मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली के मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी

नई दिल्ली। देश के एयरपोर्ट, शैक्षणिक सहित विभिन्न संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी मेयर राजा इकबाल के आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई है।

खालिस्तान नेशनल आर्मी द्वारा भेजे गए ईमेल में लिखा गया है, "दिल्ली बनेगा खालिस्तान, दिल्ली के मेयर ऑफिस में 2:11 मिनट पर बम पर धमाका किया जाएगा।" इसके साथ लिखा गया है कि "यह आत्मघाती हमला होगा। खालिस्तान सिखों के दुश्मन मोदी-शाह और जयशंकर।" धमकी की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

डॉग स्क्वायड ने ऑफिस के हर कोने में तलाशी अभियान चलाया। हालांकि अभी कोई संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई है। तीन साल पहले दिल्ली के जहांगीरपुरी में मस्जिद डेमोलिशन विवाद के बाद मेयर को पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं।

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को 24 मार्च को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

ईमेल के जरिए भेजे गए संदेश में कहा गया था कि विधानसभा और पास के मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाया जाएगा। सबसे पहले विधानसभा के ऑफिशियल ईमेल पर सुबह 7:28 बजे धमकी भरा मेल आया। इसके बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के ईमेल पर 7:49 बजे एक और धमकी मिली। दोनों ईमेल में कई नाम शामिल किए गए थे, जिनमें एलजी तरनजीत सिंह संधू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के नाम थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।

विधानसभा परिसर और आसपास के इलाके की गहनता से जांच शुरू की गई। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक टीम ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में विस्तार से जांच की थी। सुरक्षा कारणों से विधानसभा की कार्यवाही को 11:30 बजे तक स्थगित कर दी गई थी।

इसके पहले 2 मार्च को दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली कैंट, सलवान पब्लिक स्कूल और मीरा पब्लिक स्कूल जनकपुरी को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। सुबह 8 बजे के बाद स्कूलों के स्टाफ ने ईमेल देखा और तुरंत दमकल और पुलिस को सूचित किया। दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड मौके पर जांच की थी। इस तरह की धमकियां आम लोगों और खासकर छात्रों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें