मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक के कारण उप्र में 32 ट्रेनें प्रभावित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने शुक्रवार को बताया कि आम दिल्ली मंडल पर दिल्ली-अंबाला खंड पर ढोला माजरा स्टेशन पर लूप लाइनों के विस्तार के संबंध में बिजली और यातायात ब्लॉक होगा। जिसके कारण 32 ट्रेनें अस्थायी रूप से रद्द, परिवर्तित, पुनर्निर्धारित, विनियमित रहेंगी। जिसमें तीन ट्रेनें कैंसिल रहेंगे दो ट्रेनों को डायवर्सन करके 15 ट्रेनों को रीशेड्यूलिंग और 12 ट्रेनों को रेगुलेशन करके चलाया जाएगा।सीपीआरओ हिमांशु शेखर ने आगे बताया कि ट्रेन संख्या 04596 अंबाला कैंट कुरुक्षेत्र मेमू व 04595 कुरुक्षेत्र अंबाला कैंट में 21 और 22 सितंबर को कैंसिल रहेगी। 0140 अंबाला कैंट कुरुक्षेत्र मेमू 23 सितंबर को कैंसिल रहेगी। ट्रेन संख्या 14717 बीकानेर हरिद्वार एक्सप्रेस 20 सितंबर को रोहतक, दिल्ली जंक्शन से गाजियाबाद हाेते हुए सहारनपुर जंक्शन से हरिद्वार होकर चलेगी। ट्रेन संख्या 12460 अमृतसर न्यू दिल्ली एक्सप्रेस 21 और 22 सितंबर को लुधियाना दूरी जलजींद से पानीपत होते हुए चलेगी।उन्होंने आगे बताया कि ट्रेन संख्या 12379, 12751, 12925, 20 सितंबर को रीशेड्यूल होकर चलेगी। ट्रेन संख्या 22488, 22478, 12046, 15708, 12926, 12925 21 सितंबर को, 22488, 22478, 12046, 15708, 12926, 22430, 23 सितंबर को रीशेड्यूल होकर चलेगी। ट्रेन संख्या 20977, 22430, 22125, 15707, 22685, 21 सितंबर को रेगुलेट की गई हैं। ट्रेन संख्या 20977, 22430, 12752, 12983, 19411, 22 सितंबर को, 12715 और 14507, 23 सितंबर को रेगुलेट की गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें