मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:02 · नई दिल्ली संस्करण

लोनी के नशामुक्ति केंद्र में दिल्ली के शख़्स की पीट-पीट कर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लोनी के नशामुक्ति केंद्र में दिल्ली के शख़्स की पीट-पीट कर हत्या

-केंद्र के संचालक व साथियों पर हत्या करने का आरोप

-बाहर का दरवाजा बंद करके सभी फरार

गाजियाबाद, 18 मार्च । ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव मोड़ स्थित अविष्का फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र में दिल्ली निवासी अंकित बत्रा नाम के 45 वर्षीय शख्स की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। हत्या करने के बाद हत्यारोपी केंद्र का मालिक व उसके चार साथी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस उपायुक्त ग्रामीण रवि कुमार ने शुक्रवार की सुबह घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में अंकित बत्रा परिवार के साथ रहते थे। वह नशे के आदि थे। परिजनों ने अंकित को ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव मोड़ स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया। यहां उसका इलाज चल रहा था। गुरुवार की देर रात नशा मुक्ति केंद्र के आसपास रहने वाले लोगों ने अंदर से आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र का गेट तोड़ा और अंदर पहुंची। यहां अंकित बेसुध अवस्था में पड़ा था। 7 से 8 और अन्य मरीज कमरों में अलग-अलग बंद थे। पुलिस ने अंकित बत्रा को लोनी के सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नशा मुक्ति केंद्र में इलाज करा रहे मरीजों से पुलिस ने पूछताछ की।

पूछताछ में मरीजों ने बताया कि अंकित 3 से 4 माह पहले इस नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हुआ था। कुछ दिन पहले ही वह इस नशा मुक्ति केंद्र से चला गया था। आज ही बत्रा को को संचालक विपिन ठाकुर अंकित को फिर से नशा मुक्ति केंद्र में लाया था। आरोप है कि संचालक और उसके साथियों ने अंकित के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद में अंकित को अंदर बंद करके स्टाफ के साथ मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि यह नशा मुक्ति केंद्र बहुत छोटे स्पेस में ग्राउंड व फर्स्ट फ्लोर पर चलाया जा रहा था। उन्होंने बताया अंकित बत्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें