मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: एक शराब तस्कर गिरफ्तार, 2000 क्वार्टर शराब और कार जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली: एक शराब तस्कर गिरफ्तार, 2000 क्वार्टर शराब और कार जब्त

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दक्षिण जिले के विशेष स्टाफ टीम ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता पाई है। स्पेशल स्टाफ की टीम ने एक सक्रिय और कुख्यात शराब सप्लायर कन्हैया लाल उर्फ ​​विकास को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर 2000 क्वार्टर शराब से भरे 40 कार्टन और शराब ले जाने वाली एक कार भी जब्त की गई है।

दक्षिण जिले में अवैध शराब की बिक्री और आपूर्ति पर अंकुश लगाने के लिए स्पेशल स्टाफ लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में स्थानीय मुखबिरों की सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर अनुराग सिंह के नेतृत्व में टीम ने फील्ड ऑपरेशन चलाया। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सक्रिय शराब सप्लायर कार में घूम रहा है।

सूचना की पुष्टि के बाद, टीम ने नई दिल्ली में बत्रा अस्पताल के पास घेराबंदी की।

कुछ देर बाद, बदरपुर से महरौली की ओर आ रही एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन पुलिस को देख कार चालक भागने लगा। इसके बाद टीम ने कार को रोका और चालक को पकड़ लिया। उसकी पहचान तुगलकाबाद एक्सटेंशन निवासी कन्हैया लाल उर्फ ​​विकास के रूप में हुई।

कार में तलाशी लेने पर कुल 40 कार्टन में 2000 क्वार्टर शराब बरामद हुई। आरोपी फरीदाबाद, हरियाणा का रहने वाला है, उसने दूसरी कक्षा तक पढ़ाई की है और आसानी से पैसा कमाने के लिए शराब की आपूर्ति करने लगा था। आरोपी पहले से ही चोरी और आबकारी अधिनियम के उल्लंघन सहित 31 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

इस संबंध में थाना संगम विहार में दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 33/52 के तहत एफआईआर संख्या 448/2025 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस सराहनीय कार्य के लिए टीम को उचित पुरस्कार देने की घोषणा की है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आरोपी कन्हैया लाल उर्फ ​​विकास से पूछताछ कर इसके गिरोह का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें