मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के उपराज्यपाल ने विवेक विहार अग्निकांड पीड़ितों को जल्द राहत पहुंचाने का निर्देश दिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली के उपराज्यपाल ने विवेक विहार अग्निकांड पीड़ितों को जल्द राहत पहुंचाने का निर्देश दिया

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने विवेक विहार अग्निकांड पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए जल्द राहत पहुंचाने का निर्देश दिया।उल्लेखनीय है कि रविवार तड़के विवेक विहार में एक इमारत में आग लगने नौ लोगों की मौत हो गई है।उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस अग्निकांड से उनका मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने इस अग्निकांड में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदनाएं जताई।उपराज्यपाल ने अधिकारियों को घायलों को आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करने और प्रभावित लोगों को तत्काल राहत और सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली अग्निशमन सेवा के कर्मी और आपातकालीन दल स्थिति को संभालने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।उपराज्यपाल ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें