मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:27 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: 50 लाख रुपए की निवेश धोखाधड़ी का भंडाफोड़, चीनी नेटवर्क से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली: 50 लाख रुपए की निवेश धोखाधड़ी का भंडाफोड़, चीनी नेटवर्क से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

शाहदरा। दिल्ली के साइबर पुलिस स्टेशन शाहदरा ने 50 लाख रुपए की वॉट्सऐप निवेश धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसके चीनी नागरिकों से संबंध होने के सबूत मिले हैं।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक आईफोन 13 और वॉट्सऐप चैट बरामद की है, जो धोखाधड़ी के नेटवर्क का खुलासा करती हैं।

यह कार्रवाई शिखा गुप्ता की शिकायत पर हुई। शिखा ने बताया कि एक विदेशी कंपनी के बहाने उन्हें वॉट्सऐप पर फर्जी लाभ का स्क्रीनशॉट दिखाकर निवेश का लालच दिया गया। भरोसा करके उन्होंने अपने बैंक खाते से 2.90 लाख रुपए जमा किए। बाद में और पैसे की मांग होने पर उन्हें शक हुआ और पुलिस से शिकायत की।

जांच के दौरान पुलिस ने बैंक खाते का केवाईसी विवरण हासिल किया, जिसमें 50,000 रुपए जमा पाए गए। बैंक ने पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की जानकारी दी। इसके बाद इंस्पेक्टर विजय कुमार (एसएचओ/साइबर शाहदरा) के नेतृत्व में एसीपी मोहिंदर सिंह की देखरेख में एक टीम गठित की गई।

टीम में एसआई पुष्पेंद्र पांडे, एसआई विवेक यादव, एचसी विक्रांत शर्मा, एसची सचिन साहलोत और विकास कुमार शामिल थे। टीम ने बैंक ट्रांजैक्शन, आईपी लॉग और वॉट्सऐप चैट का विश्लेषण किया।

उत्तराखंड में छापेमारी के बाद आरोपी राजीब दत्ता को गिरफ्तार किया गया। वह मोबाइल नंबर से खाते का संचालन कर रहा था। उसके पास से एक आईफोन 13 बरामद हुआ, जिसमें वॉट्सऐप चैट से चीनी नागरिकों के साथ लेनदेन और कमीशन की बातचीत का सबूत मिला।

पुलिस का कहना है कि यह एक बड़े धोखाधड़ी नेटवर्क का हिस्सा है। अब गहरी जांच चल रही है ताकि अन्य सहयोगियों की पहचान हो, धन के स्रोत का पता चले और ठगी गई राशि की वसूली संभव हो सके। डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें