मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: द्वारका में अवैध शराब की बड़ी खेप के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली: द्वारका में अवैध शराब की बड़ी खेप के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका जिले की स्पेशल टीम ने अवैध शराब तस्करी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए हरियाणा से दिल्ली लाई जा रही 2850 क्वार्टर (57 पेटी) शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान रौनक (पुत्र युद्धवीर सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी बहादुरगढ़, झज्जर, हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल की गई होंडा सीआरवी कार भी जब्त कर ली है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी रौनक हरियाणा में बिक्री के लिए आरक्षित शराब को दिल्ली में अवैध रूप से सप्लाई कर रहा था। उसे 14 अगस्त को द्वारका जिले के नजफगढ़-ककरोला रोड स्थित गंदा नाला इलाके में पकड़ा गया। उसके खिलाफ थाना नजफगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई है, जो दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा के तहत दर्ज की गई है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह, आईपीएस के निर्देश पर किया गया। स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि एक होंडा सीआरवी कार में हरियाणा से दिल्ली शराब की तस्करी की जा रही है। इसके बाद इंस्पेक्टर विश्वेंद्र के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसमें हेड कांस्टेबल विजेंद्र, एचसी जगदीश चंद, एचसी आदेश कुमार, डीवीआर/एचसी अजय कुमार, कांस्टेबल प्रदीप और कांस्टेबल रवि शामिल थे। टीम ने एसीपी ऑप्स रामअवतार की निगरानी में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

पूछताछ में रौनक ने बताया कि वह बेरोजगार है और जल्दी पैसे कमाने की चाह में यह अवैध धंधा कर रहा था। वह पहले से नशे का आदी भी है और लंबे समय से शराब तस्करी में शामिल था।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किस नेटवर्क के जरिए शराब की आपूर्ति कर रहा था और उसके संपर्क में और कौन-कौन लोग हैं। बरामदगी में 57 पेटी (2850 क्वार्टर) हरियाणा में बिक्री हेतु अवैध शराब और एक होंडा सीआरवी कार शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें