मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली : 24 वारदातों को अंजाम देने वाला शातिर स्नेचर इम्तियाज गिरफ्तार, 5 मोबाइल बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली : 24 वारदातों को अंजाम देने वाला शातिर स्नेचर इम्तियाज गिरफ्तार, 5 मोबाइल बरामद

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के शकरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्नैचिंग, लूट और चोरी की कई वारदातों में शामिल एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से पांच मोबाइल बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंतजार उर्फ इम्तियाज (30), निवासी त्रिलोकपुरी, पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी 24 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, जिनमें झपटमारी, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 17 फरवरी को मदर डेयरी रोड, शकरपुर के पास एक मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज की गई थी। इसके बाद जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एसआई अनुभव, एसआई प्रवीण, हेड कांस्टेबल राहुल और गौतम शामिल थे।

यह टीम एसएचओ शकरपुर के नेतृत्व और एसीपी प्रीत विहार के निगरानी में काम कर रही थी।

पुलिस टीम ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय मुखबिर से जानकारी जुटाई। लगातार गश्त और निगरानी के दौरान अक्षरधाम फ्लाईओवर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ और तलाशी में उसके पास से पांच मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने उससे मोबाइल के बारे में पूछा लेकिन वह कुछ बता नहीं पाया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जब इंतजार उर्फ इम्तियाज कुछ नहीं बोला तो शक होने पर उसको गिरफ्तार कर लिया गया। थाने में कड़ाई से पूछताछ में उससे अपना जुर्म कबूल लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों को निशाना बनाता था। वह मौके का फायदा उठाकर तेजी से मोबाइल चोरी करता और फरार हो जाता था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह बार-बार ठिकाना बदलता रहता था और चोरी के मोबाइल बेचकर पैसा कमाता था।

फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि चोरी के और मोबाइल बरामद करने के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है जो इंतजार उर्फ इम्तियाज के बयान के आधार पर कार्रवाई कर रही है, जो मोबाइल बरामद हुआ है, उसे जल्द ही लोगों को पास कर दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें