मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली : सरिता विहार में तेज रफ्तार कार ने ट्रक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली : सरिता विहार में तेज रफ्तार कार ने ट्रक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सरिता विहार इलाके में मथुरा रोड पर मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई।

कार ने ट्रक को इतनी तेजी से टक्कर मारी कि इस हादसे के कारण कार में सवार तीन लोगों में से एक ने मौके पर ही अपना दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मथुरा रोड पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी।

ट्रक का ब्रेक लॉक होने के कारण उसे सड़क से हटाने में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्रेन की सहायता से ट्रक और क्षतिग्रस्त कार को हटाया गया, जिसके बाद पीक आवर से पहले यातायात को सामान्य कर दिया गया।

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सड़क किनारे झुग्गी में रहने वाले एक स्थानीय निवासी ने कहा, "रात को तेज आवाज सुनकर हम बाहर आए। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त थी, और ट्रक सड़क पर खड़ा हुआ था। यहां अक्सर तेज रफ्तार के कारण हादसे होते हैं।"

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को इसका प्रमुख कारण माना जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने मथुरा रोड पर बढ़ते हादसों पर चिंता जताई और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चालकों से गति सीमा का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें