मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

यासिन मलिक के केस से दिल्ली हाई कोर्ट के जज ने खुद को अलग किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । दिल्ली हाई कोर्ट के एक जज ने हत्या और टेरर

फंडिंग के मामले में दोषी करार दिए जा चुके यासिन मलिक को फांसी की सजा की

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की मांग पर सुनवाई से खुद को अलग कर

लिया। यह मामला जस्टिस प्रतिभा सिंह की बेंच में लिस्टेड था। इस बेंच के

सदस्य जस्टिस अमित शर्मा ने खुद को सुनवाई से अलग कर लिया। अब अगली सुनवाई 9

अगस्त को उस बेंच के समक्ष लिस्ट होगी, जिस बेंच के सदस्य जस्टिस अमित

शर्मा नहीं होंगे।

जस्टिस अमित शर्मा ने 2010 में एनआईए के अभियोजक के

रूप में काम किया था। इस वजह से उन्होंने इस केस की सुनवाई से खुद को अलग

किया है। हाई कोर्ट ने एनआईए की याचिका पर 29 मई 2023 को यासिन मलिक को

नोटिस जारी किया था। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा था

कि ट्रायल कोर्ट ने यासिन मलिक के ऊपर लगे आरोपों को सही पाया था। उन्होंने

कहा था कि यह अजीब है कि कोई भी देश की अखंडता को तोड़ने की कोशिश करे और

बाद में कहे कि मैं अपनी गलती मानता हूं और ट्रायल का सामना न करे। यह

कानूनी रूप से सही नहीं है। उन्होंने कहा था कि एनआईए के पास इस बात के

पुख्ता सबूत हैं कि मलिक ने कश्मीर के माहौल को बिगड़ने की कोशिश की।

मेहता

ने कहा था कि वह लगातार सशस्त्र विद्रोह कर रहा था। वो सेना के जवानों की

हत्या में शामिल रहा। कश्मीर को अलग करने की बात करता रहा। क्या यह

दुर्लभतम मामला नहीं हो सकता । मेहता ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा

121 के तहत भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने के मामले मे मौत की सजा का भी

प्रावधान है। ऐसे अपराधी को मौत की सजा मिलनी चाहिए।

मेहता ने कहा था

कि यासिन मलिक वायुसेना के चार जवानों की हत्या में शामिल रहा। उसके

सहयोगियों ने तत्कालीन गृहमंत्री की बेटी रुबिया सईद का अपहरण किया। उसके

बाद अपहरणकर्ताओं को छोड़ा गया। रिहा किए अपहर्ताओं ने बाद में मुंबई बम

ब्लास्ट को अंजाम दिया। उल्लेखनीय है कि 25 मई 2022 को पटियाला हाउस कोर्ट

ने हत्या और टेरर फंडिंग केस में यासिन मलिक को उम्रकैद की सजा सुनाई थी ।

10

मई 2022 को यासिन मलिक ने अपना गुनाह कबूल किया था। 16 मार्च 2022 को

कोर्ट ने हाफिज सईद , सैयद सलाहुद्दीन, यासिन मलिक, शब्बीर शाह और मसरत

आलम, राशिद इंजीनियर, जहूर अहमद वताली, बिट्टा कराटे, आफताफ अहमद शाह,

अवतार अहम शाह, नईम खान, बशीर अहमद बट्ट ऊर्फ पीर सैफुल्ला समेत दूसरे

आरोपितों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था।

एनआईए के मुताबिक

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के सहयोग से लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल

मुजाहिद्दीन, जेकेएलएफ, जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों ने जम्मू-कश्मीर में आम

नागरिकों और सुरक्षा बलों पर हमले और हिंसा को अंजाम दिया। 1993 में

अलगवावादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आल पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस

की स्थापना की गई।

हाफिद ने कॉन्फ्रेंस के नेताओं के साथ मिलकर हवाला और

दूसरे चैनलों के जरिये आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए धन का

लेन-देन किया। गृह मंत्रालय को यह सूचना मिलने के बाद एनआईए ने भारतीय दंड

संहिता की धारा 120बी, 121, 121ए और यूएपीए की धारा 13, 16, 17, 18, 20,

38, 39 और 40 के तहत केस दर्ज किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें