मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का दिल्ली के झुग्गीवासियों को पक्का मकान देने का वादा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का दिल्ली के झुग्गीवासियों को पक्का मकान देने का वादा

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज शालीमार बाग में सीवर, गैस और पानी की पाइप लाइनों का उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर राजधानी के झुग्गीवासियों को पक्का मकान देने का वादा भी किया।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर व्हाट्स ऐप के माध्यम से झुग्गियों के विध्वंस के बारे में झूठ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने डीयूएसआईबी के माध्यम से झुग्गियों में नालियों, सड़कों, शौचालयों, स्नानघरों और पार्कों के लिए बजट में 700 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।उन्होंने उद्घाटन कार्यक्रम में पत्रकारों को बताया कि दिल्ली सरकार झुग्गीवासियों को पक्के मकान प्रदान करेगी। जब तक मकानों का आवंटन नहीं हो जाता तब तक यह लोग सुविधाओं के साथ अपनी झुग्गियों में सुरक्षित रहेंगे। रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछले महीने प्रत्येक जलभराव बिंदु के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई थी।रेखा गुप्ता ने कहा कि हाल की बारिश में मिंटो ब्रिज अंडरपास के डूबने पर जवाबदेह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि जलभराव बिन्दु पर निगरानी के लिए नियुक्त अधिकारी काम ठीक से करें, अन्यथा उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें