मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:09 · नई दिल्ली संस्करण

निगम बोध घाट से चंदगी राम अखाड़ा रेड लाइट तक की सड़क का अपग्रेडेशन करवायेगी दिल्ली सरकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। दिल्ली की सड़कों को यात्रियों के लिए सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए दिल्ली सरकार का लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मिशन मोड पर काम कर रहा है। इस दिशा में हाल ही में, पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने रिंग रोड पर निगम बोध घाट से चंदगी राम अखाड़ा रेड लाइट तक की सड़क के अपग्रडेशन और सुदृढ़ीकरण को मंज़ूरी दी। उल्लेखनीय है कि, ये सड़क रिंग रोड का महत्वपूर्ण स्ट्रेच है और रोज़ाना लाखों यात्री इनका उपयोग करते हैं।परियोजना को मंजूरी देते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने सोमवार को कहा, “दिल्ली सरकार का विज़न अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करते हुए शहर में एक वर्ल्ड क्लास और सुरक्षित परिवहन नेटवर्क स्थापित करने पर है। इस दिशा में सरकार रिंग रोड जो दिल्ली में यातायात के लाइफ-लाइन की तरह है, शहर के विभिन्न हिस्सों को जोड़ती है और लाखों निवासियों के दैनिक आवागमन को सुविधाजनक बनाती है।उन्होंने कहा कि, इसके तहत रिंग रोड के प्रमुख रोड स्ट्रेच पर निगम बोध घाट से चंदगी राम अखाड़ा तक की सड़क का अपग्रेडेशन और सुदृढ़ीकरण करवाया जाएगा।पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि निर्माण के दौरान यात्रियों को कोई असुविधा न हो और निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाली सड़कों के सभी मानकों का पालन किया जाए।निगम बोध घाट से चंदगी राम अखाड़ा लाल बत्ती के साथ साथ पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने पश्चिमी दिल्ली में पीवीसी मार्केट रोड से रोहतक रोड के बीच की सड़क के भी सुदृढ़ीकरण परियोजना की मंज़ूरी दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें