मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली सरकार की वेबसाइट को अधिक सुगम और उपयोगी बनाने के निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली सरकार की वेबसाइट को अधिक सुगम और उपयोगी बनाने के निर्देश

- दिल्ली के आईटी मंत्री पंकज कुमार सिंह ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा-पोर्टल पर दिल्ली सरकार के सौ से अधिक विभागों की जानकारी एक ही जगह पर मिल सकेगीनई दिल्ली। दिल्ली के सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य एवं परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने सोमवार को दिल्ली सरकार की वेबसाइट को नागरिकों के लिए अधिक सुगम और उपयोगी बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के प्रस्तावित एडवांस वेब पोर्टल के होम पेज पर जनसेवाओं से संबंधी जानकारी को और आसानी से उपलब्ध कराया जाएगा। मंत्री ने सोमवार को आईटी विभागीय कार्यों की समीक्षा की।पंकज कुमार सिंह ने कहा कि जल, सीवरेज, स्वास्थ्य, लोक निर्माण और जनकल्याण से जुड़ी महत्वपूर्ण जनसेवाओं को दिल्ली सरकार के वेब पोर्टल पर और अधिक यूजर फ्रेंडली बनाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि नागरिकों को सहज और पारदर्शी तरीके से सेवाओं की जानकारी उपलब्ध हो। इसके लिए पोर्टल का इंटरफेस सरल और समावेशी बनाया जाए। इस पोर्टल के डेवलप होने पर एक क्लिक से जनसेवाओं से जुड़ी जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।उन्होंने बताया कि इस पोर्टल पर दिल्ली सरकार के 100 से अधिक विभागों की जानकारी एक ही जगह पर मिल सकेगी। खास बात यह है कि इसमें दी गई जानकारियां लगातार अपडेट होती रहेंगी और पोर्टल अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा। पोर्टल की विकास प्रक्रिया में सुरक्षा, स्पीड और सुगमता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस पोर्टल को ओपन सोर्स ड्रुपल तकनीक का इस्तेमाल कर विकसित किया जा रहा है। इस पोर्टल को एस्केलेबल क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर पर होस्ट किया जा सकेगा ताकि यह आसानी से उपल्बध हो सके।उन्होंने कहा कि सभी विभागों की वेबसाइटों पर उपलब्ध जानकारियों को समय-समय पर अपडेट किया जाना आवश्यक है। विभागाध्यक्ष (एचओडी) यह सुनिश्चित करें कि वेबसाइट पर योजनाओं, सेवाओं और संपर्क से जुड़ी सूचनाएं हमेशा नवीनतम और प्रासंगिक रहें।उन्होंने वेबसाइट की प्रस्तावित अपडेट प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए पोर्टल की डिजाइन को और अधिक सिटीजन फ्रेंडली एवं इंफोर्मेटिव बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पोर्टल का डिजाइन इस प्रकार तैयार किया जाए कि यह सुव्यवस्थित हो और समाज के सभी वर्गों के नागरिकों के लिए आवश्यक जानकारी सहजता से उपलब्ध हो सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें