मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

जनकपुरी की घटना पर सख्त दिल्ली सरकार, जल बोर्ड के तीन अधिकारियों पर गिरी गाज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जनकपुरी की घटना पर सख्त दिल्ली सरकार, जल बोर्ड के तीन अधिकारियों पर गिरी गाज

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में एक गड्ढे में गिरने से कथित तौर पर बाइक सवार की मौत के मामले में सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। दिल्ली सरकार ने इस मामले में जल बोर्ड के तीन अधिकारियों को सस्पेंड किया है। दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने यह जानकारी दी।

मंत्री प्रवेश वर्मा ने शुक्रवार को जनकपुरी में घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के तीनों अधिकारियों जूनियर इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर को सस्पेंड किया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जनकपुरी में काम करने वाली कंपनी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने घटना को लेकर जानकारी दी कि इस सड़क पर 3 महीने से काम चल रहा था।

दोनों तरफ 100-100 मीटर की दूरी पर बैरिकेड लगाए गए थे। रात में ही यहां एक बड़ा गड्ढा खोदा गया था। इस लेन में कोई ट्रैफिक नहीं था। गुरुवार को यहां जो घटना हुई, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

मीडिया से बातचीत में प्रवेश वर्मा ने बताया कि हादसे से पहले रात करीब पौने 12 बजे बाइक सवार ने अपने परिवार से फोन पर बात की थी। जनकपुरी में जोगिंदर सिंह मार्ग से गुजर रहे थे और इसी दौरान बाइक गड्ढे में गिर गई। परिवार के सदस्यों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। कुछ घंटे दिल्ली पुलिस ने परिवार के साथ मिलकर छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। जब एक महिला अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने आई थी, तब उन्होंने गड्ढे में युवक के शव और उसकी बाइक को देखा था।

सुबह करीब साढ़े 7 बजे पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी।

मंत्री ने बताया कि क्षेत्र में काम कर रहे कॉन्ट्रैक्टर के दो कर्मचारी यहां रात में तैनात थे। हादसे के बाद वे फरार हैं। दिल्ली पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

उन्होंने घोषणा की कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा और आगे ऐसी घटना न हो उसके लिए और कड़े कदम उठाए जाएंगे। प्रवेश वर्मा ने यह भी बताया कि दिल्ली जल बोर्ड ने जांच के आदेश दिए हैं। एक कमेटी बनाई गई है। इसकी रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर जमा की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें