मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में दिल्ली सरकार ने मनाया गणतंत्र दिवस

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में दिल्ली सरकार ने मनाया गणतंत्र दिवस

नई दिल्ली। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में शनिवार को दिल्ली सरकार ने गणतंत्र दिवस मनाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कर दिल्ली समेत पूरे देश को बधाई दी।इस मौके पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आआपा) की सरकार ने बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य सेवाएं मुफ्त देकर दिल्ली की जनता को बड़ी राहत पहुंचाई है। दिल्ली सरकार अपने बजट का 25 फीसद हिस्सा बच्चों को अच्छी शिक्षा देने पर खर्च करती है। पूरे देश में सिर्फ में 24 घंटे बिजली मिलती है।उन्हाेंने कहा कि पिछले साल भीषण गर्मी के दिनों में भी पावर कट नहीं लगे। आज दिल्ली में रोजाना 11 लाख महिलाएं मुफ्त यात्रा का लाभ उठा रही हैं, इससे उनकी अर्थव्यवस्था में भागीदारी बढ़ी है। पिछले 10 सालों में हमने 38 फ्लाईओवर बनाने के साथ सड़कों, मेट्रो और बस सेवाओं का भी तेजी से विकास किया है। आतिशी ने कहा कि दिल्ली में हर महिला को सशक्त बनाने, सबको अच्छी शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार देने का प्रण लेते हैं।आतिशीने कहा कि आज स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का दिन है, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपनी जान दी। बाबा साहब डॉ. अंबेडकर ने भारत की आज़ादी के बाद हमारे देश को संविधान दिया। आज उन महान लोगों को याद करने का दिन है, जिन्होंने एक आज़ाद भारत का सपना देखा और उस सपने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। जब भारत पर अंग्रेजों का राज था, तब भारत बहुत अलग हुआ करता था। भारत के लोगों के पास अधिकार नहीं थे। भारत के लोगों के पास अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार नहीं था और हमारे पास अपनी बात रखने का भी अधिकार नहीं था।उन्होंने आगे कहा कि हज़ारों सालों से कहा जाता था कि भारत सोने की चिड़िया है। भारत जैसी मिट्टी, पानी, जंगल और पहाड़ वाला देश पूरी दुनिया में कहीं और नहीं था। लेकिन जब अंग्रेजों का राज था, तो इन संसाधनों का उपयोग भारत के लोगों के लिए नहीं किया जाता था।आतिशी ने कहा कि पिछले 10 सालों में पंजाबी बाग, आनंद विहार, वजीराबाद समेत 38 फ्लाईओवर बनाए गए हैं, जिससे दिल्ली की अर्थव्यवस्था की गति बढ़ी। दिल्ली में मेट्रो का भी तेजी से विकास हुआ है। 450 किलोमीटर की मेट्रो लाइन ने दिल्ली के हर कोने को आपस में जोड़ दिया है। अब दिल्ली के किसी भी कोने में रहने वाला व्यक्ति आसानी से दूसरे कोने तक काम या पढ़ाई करने के लिए जा सकता है। मुख्यमंत्री आतिशी ने अंत में कहा कि दिल्ली के विकास की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। हमें सभी दिल्लीवासियों से यह प्रण लेना है कि हम दिल्ली को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। हम दिल्ली की हर महिला को सशक्त करेंगे, ताकि उन्हें किसी पुरुष के सामने पैसे मांगने के लिए हाथ न फैलाना पड़े। दिल्ली के बच्चों को बेहतर शिक्षा और हर युवा को रोजगार मिलेगा। दिल्ली के हर बुजुर्ग को अच्छा स्वास्थ्य सेवा मिलेगा। और आज जब देश 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, तो हमें एकजुट होकर बाबा साहब के संविधान को और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को आगे बढ़ाना है। मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरह पिछले दस साल में दिल्ली ने अभूतपूर्व विकास देखा है, वैसे ही आने वाले वर्षों में दिल्लीवासी एकजुट होकर दिल्ली को और भी आगे ले जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें