मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:06 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली सरकार ने 93 करोड़ की 100 नई योजनाओं को दी मंजूरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली सरकार ने 93 करोड़ की 100 नई योजनाओं को दी मंजूरी

नई दिल्ली। दिल्ली के गांवों में विकास को और गति देने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार ने शुक्रवार को 93 करोड़ रुपये की 100 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। विकास मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में दिल्ली सचिवालय में ग्राम विकास बोर्ड की बैठक के दौरान इन परियोजनाओं की मंजूरी दी गयी। इसके तहत दिल्ली के गांवों में सड़कों, नालियों, जल निकाय, सामुदायिक केंद्र, पार्क, श्मशान, खेल मैदान आदि से जुड़े विकास कार्य किए जाएंगे। बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को ग्राम विकास की परियोजनाओं को तय समय सीमा के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।मंत्री राय ने बताया कि सरकार शहरी क्षेत्रों में रहने वाले दिल्ली के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बोर्ड ने बड़े गांवों में बैठने के लिए 100 बेंच लगाने की मंज़ूरी दी है। छोटे गांवों में 20 बेंच लगाए जाएंगे। विकास विभाग से जुड़े इन विकास कार्यों को सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग और एमसीडी माध्यम से किया जा रहा है।इन परियोजनाओं को मिली मंजूरी--दिल्ली के गांवों में संपर्क सड़कों और ग्रामीण सड़कों का निर्माण-तालाबों/जलाशयों का विकास-गावो में सामुदायिक केंद्र, पार्क, श्मशान, खेल मैदान, व्यायामशाला का विकास-जल निकासी संरचनाओं का निर्माण-चौपालों, बारात घर, सामुदायिक केंद्र आदि का निर्माण और मरम्मत का कार्य जैसे अन्य आवश्यकता आधारित कार्य आदि।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें