मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: गोगी गैंग का शूटर गिरफ्तार, सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और कारतूस बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली: गोगी गैंग का शूटर गिरफ्तार, सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और कारतूस बरामद

नई दिल्ली,। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जितेंद्र गोगी गैंग के शूटर सोनू (24) उर्फ सचिन चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल के साथ 5 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है।

यह पूरी कार्रवाई इंस्पेक्टर विनय पाल और इंस्पेक्टर मनोज कुमार के देखरेख में की गई है। आरोपी आर्म्स एक्ट के तहत एक मामले में वांछित था। आरोपी ने तीन साथियों के साथ मिलकर दिल्ली की जगदंबा कॉलोनी में एक वकील को जान से मारने का प्रयास किया था। न्यायालय ने उस इस मामले में घोषित व्यक्ति भी करार दिया था। आर्म्स एक्ट से पहले भी आरोपी के खिलाफ कई तरह के मामले दर्ज किए जा चुके थे।

आरोपी मूल रूप से हरियाणा के कैथल जिले का रहने वाला है। वह सिर्फ 10वींं तक ही पढ़ा था। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़कर काम करना शुरू कर दिया था। उसने सिक्योरिटी गार्ड और आटा चक्की ऑपरेटर के रूप में भी काम किया है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर उसकी अमेरिका में बैठे संदीप दहिया से बातचीत शुरू हुई थी।

इसके बाद संदीप दहिया ने उसे गोगी गैंग में शामिल कराया। इसके बाद सोनू ने गोगी गैंग के लिए काम करना शुरू कर दिया। इसके बाद संदीप ने ही सोनू की मुलाकात आकाश पंचाल से कराई थी। आकाश पंचाल करावर नगर गोलीबारी मामले में सह-आरोपी है, जिसे पुलिस अब गिरफ्तार कर चुकी है।

2022 में पानीपत के मॉडल टाउन डकैती मामले में आरोपी जब फरार चल रहा था, तब आकाश ने ही उसे अपने यहां जगह दी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें