मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली : रोहिणी इलाके के बुद्ध विहार में झुग्गियों में लगी आग, तीन लोगों की जलकर मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली : रोहिणी इलाके के बुद्ध विहार में झुग्गियों में लगी आग, तीन लोगों की जलकर मौत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रोहिणी इलाके के बुद्ध विहार में बुधवार तड़के झुग्गियों में आग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी करीब दो साल की मासूम बच्ची शामिल है।

आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। दमकल विभाग के अनुसार, आग लगने की सूचना रात करीब 1:25 बजे मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। लेकिन संकरी गलियों और झुग्गी बस्ती के घने इलाके के कारण दमकल कर्मियों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक तीनों लोगों की मौत हो चुकी थी।

अधिकारियों ने बताया कि जिस प्लॉट में आग लगी, वह करीब 400 वर्ग गज का था, जहां बड़ी मात्रा में प्लास्टिक स्क्रैप और कबाड़ जमा था। इसी के आसपास 5-6 परिवार झुग्गियां बनाकर रहते थे। इन परिवारों में कुल 18 से 20 लोग निवास करते थे, जो कबाड़ बीनने का काम करते हैं।

देर रात अचानक लगी आग ने पूरे प्लॉट को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते झुग्गियों में रखा सारा सामान जैसे बेड, कूलर, फ्रिज और अन्य घरेलू वस्तुएं जलकर राख हो गईं।

आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने या बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। मृतक परिवार झुग्गी से बाहर नहीं निकल सका, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मुसीबुर (25), मुरार (23) और मोइमोना (2) के रूप में हुई है।

दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि झुग्गियों के बीच जमा प्लास्टिक कबाड़ में आग लगने से यह हादसा हुआ। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। वहीं, स्थानीय पुलिस, बिजली विभाग और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रहीं।

मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आग जानबूझकर लगाई गई हो सकती है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि हादसे के असली कारणों का पता लगाया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें