मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: साउथ कैंपस इलाके में एक रेस्टोरेंट में लगी आग, कोई हताहत नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
दिल्ली: साउथ कैंपस इलाके में एक रेस्टोरेंट में लगी आग, कोई हताहत नहीं

नई दिल्ली। दिल्ली के साउथ कैंपस इलाके में बुधवार सुबह एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है। हालांकि, अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के अनुसार, बुधवार सुबह 6:09 बजे नई दिल्ली के साउथ कैंपस में मदर डेयरी के पास सत्य निकेतन में एक टेकअवे रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मिली। यह इलाका चाणक्यपुरी अधिकार क्षेत्र में आता है। आग रेस्टोरेंट के ग्राउंड फ्लोर पर रखे फर्नीचर और बर्तनों में लगी थी।

आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था।

लगभग 6:50 बजे एडीओ विनय ने पुष्टि की कि आग पर काबू पा लिया गया है और इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

गौरतलब है कि जून महीने में दिल्ली में आग लगने की कई घटनाएं हुई हैं। 14 जून को कालकाजी-गोविंदपुरी फ्लाईओवर के पास स्थित एक रेस्तरां में आग लगी थी। अधिकारियों ने बताया कि एक बुजुर्ग महिला को सुरक्षित बचा लिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और ऊपर की तीन मंजिलों वाली इमारत के साथ तीसरी मंजिल की छत पर बने अस्थायी ढांचे को नुकसान पहुंचा।

घटना के दौरान तीन व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर फट गए, जिससे आग और भी भड़क गई और दमकल कर्मियों के सामने अतिरिक्त चुनौती पैदा हो गई। तेजी से चलाए गए बचाव अभियान में दिल्ली फायर सर्विस के कर्मियों ने दूसरी मंजिल पर मौजूद 70 से 75 वर्ष की बुजुर्ग महिला सीता देवी को सुरक्षित बाहर निकाला था।

12 जून की रात दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में एक इमारत में आग लगी थी। इस घटना में तीन लोगों की जान चली गई। हालांकि, जांच में सामने आया कि इमारत में आग जानबूझकर लगाई गई थी। जांच के दौरान नवजीवन कैंप की रहने वाली 17 साल की एक नाबालिग लड़की की पहचान की गई और उसे पकड़ा गया। उसने बताया कि गिरिनगर की रहने वाली 27 साल की सरिता ने उसे उकसाया था और पैसे के विवाद को लेकर दीपक (जो उसी बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर रहता था) की स्कूटी में आग लगाने के लिए पेट्रोल और माचिस दी थी।

इसके बाद पुलिस ने सरिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सरिता ने खुलासा किया कि यह साजिश नवजीवन कैंप के रहने वाले निरंजन (33) और उसके भाई राजकुमार (27) के कहने पर रची गई थी, ताकि एक निजी विवाद का बदला लिया जा सके। इसके तहत बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की को हिरासत में लेते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, 3 जून को दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हुई थी। मरने वालों में कई विदेशी नागरिक शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें