मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने केजरीवाल को लिखा पत्र, कहा- आवारा कुत्तों की गिनती को लेकर भ्रम फैलाने के लिए माफी मांगें

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली: शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने केजरीवाल को लिखा पत्र, कहा- आवारा कुत्तों की गिनती को लेकर भ्रम फैलाने के लिए माफी मांगें

नई दिल्ली। दिल्ली में आवारा कुत्तों की गिनती को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कड़े शब्दों में पत्र लिखते हुए उनके बयानों की कड़ी निंदा की है।

आशीष सूद ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने जानबूझकर भ्रम फैलाने की कोशिश की और सार्वजनिक रूप से गलत जानकारी देकर दिल्ली की जनता को गुमराह किया।

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि अरविंद केजरीवाल द्वारा यह कहना कि सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को आवारा कुत्तों की गिनती के काम में लगाया जा रहा है, पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में जारी सरकारी सर्कुलर पहले से ही सार्वजनिक डोमेन में मौजूद है, जिसे देखकर सच्चाई आसानी से समझी जा सकती है। इसके बावजूद इस तरह के बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है।

आशीष सूद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल प्रशासनिक अनुभव रखने वाले नेता हैं और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं, ऐसे में उनके बयानों को किसी तरह की गलतफहमी नहीं माना जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक सोची-समझी रणनीति के तहत किया गया प्रयास है, ताकि एक महत्वपूर्ण जन-सुरक्षा पहल को पटरी से उतारा जा सके।

सूद ने आम आदमी पार्टी की राजनीति को 'आरोप लगाओ और पीछे हट जाओ' वाली राजनीति करार देते हुए कहा कि इससे न सिर्फ अनावश्यक भ्रम फैलता है, बल्कि शासन व्यवस्था और जनता के भरोसे को भी नुकसान पहुंचता है।

शिक्षा मंत्री ने साफ कहा कि वह शिक्षा मंत्री होने के नाते बच्चों के हितों और स्कूलों के कामकाज में किसी भी तरह की बाधा को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्होंने अरविंद केजरीवाल से अपील की कि वे दिल्ली की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और इस तरह की गलत, दुर्भावनापूर्ण और भ्रामक बयानबाजी से भविष्य में बचें।

आशीष सूद ने अपने पत्र में यह भी कहा कि जिम्मेदार राजनीतिक संवाद के लिए संयम, ईमानदारी और सत्य के प्रति सम्मान जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अरविंद केजरीवाल आगे से इस तरह के झूठे आरोप लगाने से परहेज करेंगे और इस मामले में दिल्ली की जनता से माफी मांगकर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें