मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: द्वारका पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 361 विदेशी नागरिकों को डिटेंशन सेंटर भेजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली: द्वारका पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 361 विदेशी नागरिकों को डिटेंशन सेंटर भेजा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में द्वारका जिला पुलिस ने एक विशेष ऑपरेशन के तहत 2025 में 361 अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान की और उन्हें डिटेंशन सेंटर भेज दिया।

यह कार्रवाई पुलिस की तरफ से खास तौर पर उन विदेशी नागरिकों के खिलाफ थी जो बिना वैलिड वीजा के लंबे समय से भारत में रह रहे थे और देश के संसाधनों का उपयोग कर रहे थे।

इस ऑपरेशन में द्वारका जिले के विभिन्न पुलिस स्टेशनों और विशेष टीमों ने अहम भूमिका निभाई।

स्पेशल ऑपरेशन के दौरान, सबसे अधिक डिपोर्टेशन एंटी नारकोटिक्स सेल (109), पुलिस स्टेशन डाबरी (76) और स्पेशल स्टाफ ने (54) सहित अन्य स्टेशनों से भी लोगों को डिपोर्ट किया गया है। अन्य प्रमुख टीमें पुलिस स्टेशन उत्तम नगर (48), पुलिस स्टेशन बिंदापुर (40), और पुलिस स्टेशन मोहन गार्डन (19) थीं।

इन टीमों ने मिलकर अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया और उन्हें डिटेंशन सेंटर भेज दिया।

अवैध रूप से रह रहे नागरिकों में सबसे अधिक संख्या नाइजीरिया (187), बांग्लादेश (82), और आइवरी कोस्ट (26) सहित कई अन्य देशों के नागरिकों की थी। इनके अलावा, म्यांमार, घाना, सेनेगल, लाइबेरिया, और अन्य देशों के नागरिक भी शामिल थे।

विशेष ध्यान देने योग्य बात यह थी कि कई महिलाएं और बच्चे भी इन अवैध नागरिकों में शामिल थे।

दिसंबर 2025 में, पुलिस ने नाइजीरिया के 2 अवैध नागरिकों को भी डिपोर्ट किया। इन सभी नागरिकों को एफआरआरओ के सामने पेश किया गया, जहां से डिपोर्टेशन का आदेश प्राप्त हुआ। इसके बाद, उन्हें डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया, जहां से उन्हें उनकी संबंधित देशों में वापस भेजा जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि द्वारका जिला पुलिस की यह कार्रवाई अवैध प्रवासियों के खिलाफ लगातार जारी रहेगी। पुलिस टीमों का कहना है कि वे इलाके में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ खुफिया जानकारी जुटाते रहेंगे और उन्हें डिपोर्ट करने की प्रक्रिया में तेजी लाएंगे।

इससे पहले भी नव वर्ष की पूर्व संध्या पर दो नाइजीरियाई नागरिकों को उनके यात्रा/व्यापार वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

दक्षिण पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया था कि मिरासेल ओन्येका और मोसेस चिनोसो नाम के दो नाइजीरियाई नागरिक 31 दिसंबर को हौज खास गांव में न्यू ईयर की पार्टी के लिए जाते समय गिरफ्तार किए गए थे।

अवैध रूप से और तय समय से अधिक समय तक रहने वाले विदेशी प्रवासियों की समस्या से निपटने के लिए दक्षिण पश्चिम जिले के ऑपरेशन सेल की विशेष टीमों को खुफिया जानकारी जुटाने और ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें