मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, डिप्टी बैंक मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली: फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, डिप्टी बैंक मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को विदेशी मुद्रा व्यापार के नाम पर ऊंचा मुनाफा दिखाकर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने निजी बैंक के डिप्टी मैनेजर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा किया। जांच के दौरान पता चल गिरोह का सरगना दुबई में बैठकर ऑपरेट कर रहा है।

इस गिरोह ने पूरे देश में करोड़ों रुपये की ठगी की है और ठगी की रकम दुबई तक पहुंचाने के लिए पूरा नेटवर्क काम कर रहा था।

गिरोह सबसे पहले फेसबुक, टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर ट्रेडिंग ग्रुप बनाता था। वहां लोगों को फर्जी फॉरेक्स ट्रेडिंग ऐप और वेबसाइट का लिंक भेजा जाता था। ऐप पर डैशबोर्ड में शुरू में थोड़ा मुनाफा दिखाकर लोगों के बीच भरोसा बनाया जाता था। जैसे ही कोई व्यक्ति बड़ी रकम डालता था, पूरा अकाउंट गायब हो जाता था और पैसा दुबई पहुंच जाता था।

ठगे हुए पैसे को छिपाने के लिए आरोपी फर्जी कंपनियों के नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे। इन कंपनियों में रीबूट्ज सिंक प्रोफेशनल्स प्राइवेट लिमिटेड और थिंकसिंक प्रोफेशनल्स प्राइवेट लिमिटेड जैसे नाम शामिल हैं। ये खाते खुलवाने के बाद पूरी बैंकिंग किट यानी एटीएम कार्ड, चेकबुक, नेट बैंकिंग पासवर्ड और सिम कार्ड दुबई भेज दिए जाते थे। पुलिस ने सिर्फ एक मामले में करीब 40 लाख रुपये की ठगी का पता लगाया है,लेकिन असल रकम इससे कहीं ज्यादा है।

पुलिस ने इस मामले में गाजियाबाद निवासी अनुराग कुमार को गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन के पास से पकड़ा।

उसने कबूल किया कि उसने फर्जी कंपनियों के नाम पर कई बैंक खाते खुलवाए और पूरी किट दो लाख रुपये लेकर हिमांशु गुप्ता को सौंप दी। उसके पास से 13 बैंक कार्ड, चेकबुक, कंपनी स्टांप और दूसरे दस्तावेज बरामद हुए।

अनुराग के कहने पर पुलिस ने एक निजी बैंक के डिप्टी मैनेजर जीशान सैयद को हौज खास शाखा से गिरफ्तार किया। जीशान ने बैंक के अंदर से फर्जी खाते खुलवाने में पूरी मदद की और सारी बैंकिंग किट हिमांशु को सौंप दी। उसने इसके बदले सत्तर हजार रुपये लिए। तीसरे आरोपी फरीदाबाद निवासी हिमांशु गुप्ता को उसके घर से पकड़ा गया। हिमांशु पहले भी ठगी के कई मामलों में जेल जा चुका है और यही दुबई में बैठे अब्दुल उर्फ विक्की से सीधा संपर्क रखता था।

मामला 28 अक्टूबर 2025 को दर्ज हुआ था। जांच इंस्पेक्टर मंजीत कुमार ने की, जबकि पूरी कार्रवाई एसीपी अनिल कुमार की निगरानी में हुई। पुलिस का कहना है कि ये सिर्फ शुरुआत है। जल्द ही दुबई वाले सरगना तक पहुंच बनाई जाएगी और देशभर में सैकड़ों फर्जी खातों को फ्रीज किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान ट्रेडिंग ग्रुप में पैसा न लगाएं और ठगी होने पर तुरंत साइबर पुलिस से संपर्क करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें