मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली : बुराड़ी में यमुना के जलभराव से फसलें बर्बाद, 'आप' विधायक ने मांगा मुआवजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली : बुराड़ी में यमुना के जलभराव से फसलें बर्बाद, 'आप' विधायक ने मांगा मुआवजा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के किसानों की मुसीबतों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) विधायक संजीव झा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखा है। विधायक ने पत्र में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में हुए जलभराव और उसके चलते किसानों की फसलों के पूरी तरह नष्ट होने की ओर ध्यान दिलाते हुए राहत और मुआवजा देने की मांग की।

संजीव झा ने अपने पत्र में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को संबोधित करते हुए लिखा, "सादर निवेदन है कि हाल ही में यमुना नदी के जल स्तर में लगातार वृद्धि और उसके कारण हुए जलभराव से बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बड़े पैमाने पर किसानों की फसलें जलमग्न होकर नष्ट हो गई हैं। इस आपदा से क्षेत्र के अनेक किसान परिवारों की आजीविका पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।"

उन्होंने कहा कि किसानों की यह मेहनत कई महीनों के कठिन परिश्रम का परिणाम थी, जो अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा के चलते नष्ट हो गई। इससे सैकड़ों किसान परिवारों की आय रुक गई है और उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है।"

उन्होंने आगे लिखा, "यह उल्लेखनीय है कि पिछली सरकार द्वारा भी ऐसी ही स्थिति में तत्काल विशेष सर्वेक्षण कराकर प्रभावित किसानों को मुआवजा एवं तुरंत राहत राशि प्रदान की गई थी, जिससे किसानों को समय पर राहत मिली थी। आपसे निवेदन है कि उसी प्रकार बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के प्रभावित किसानों का विशेष सर्वेक्षण तत्काल कराया जाए। नष्ट हुई फसलों का आकलन कर प्रभावित किसानों को तुरंत उचित मुआवजा और राहत राशि शीघ्र प्रदान की जाए।"

विधायक ने चिट्ठी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शेयर किया और लिखा, "यमुना नदी में आई बाढ़ के कारण बुराड़ी समेत दिल्ली के निचले इलाकों में किसानों की फसलें जलमग्न हो गई हैं। इस आपदा से कई किसान परिवारों की आजीविका पर गंभीर संकट आ गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री से आग्रह है कि प्रभावित किसानों की विशेष सर्वेक्षण टीम द्वारा तुरंत जांच की जाए।"

उन्होंने आगे लिखा, "बर्बाद हुई फसलों का आकलन कर किसानों को तात्कालिक मुआवजा और राहत राशि दी जाए। पिछले समय में भी सरकार ने ऐसी परिस्थितियों में किसानों को राहत प्रदान की थी। उम्मीद है इस बार भी हमारे किसानों को समय पर सहायता मिलेगी।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें