मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास और एनडीपीएस मामले में वांछित शातिर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास और एनडीपीएस मामले में वांछित शातिर गिरफ्तार

पटना। बिहार में नए साल के स्वागत से पहले बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसको लेकर मंगलवार को अधिसूचना भी जारी कर दी है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, विजयलक्ष्मी एन को अपर मुख्य सचिव, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग से हटाकर अगले आदेश तक अपर मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

वे इस दौरान सचिव, बिहार राज्य योजना परिषद, पटना और परियोजना निदेशक, बिहार आपदा पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण सोसाइटी के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगी। इसी तरह बिहार राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक को प्रभारी सचिव के रूप में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के दायित्वों को निभाने का जिम्मा दिया गया है।

इसके अलावा के सेंथिल कुमार को प्रधान सचिव, योजना एवं विकास विभाग से हटाकर अगले आदेश तक प्रधान सचिव, गन्ना उद्योग विभाग, बिहार की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अतिरिक्त वे सचिव, बिहार राज्य योजना परिषद और परियोजना निदेशक, बिहार आपदा पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण सोसाइटी के प्रभार में भी रहेंगे। कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार को प्रधान सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार के पद पर पदस्थ किया गया है, जबकि वे जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे।

1997 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव हंस को अगले आदेश तक अपर सदस्य, राजस्व परिषद के पद पर जबकि नर्मदेश्वर लाल को प्रधान सचिव, कृषि विभाग, बिहार के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

वे जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। इसी प्रकार, विनय कुमार को प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अपर सदस्य, राजस्व परिषद प्रेम सिंह मीणा को आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन के सचिव मनीष कुमार को आयुक्त, सारण प्रमंडल का दायित्व दिया गया है, जबकि नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी को सचिव, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

राजस्व परिषद के सचिव गिरिवर दयाल सिंह को तिरहुत प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया, जबकि मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त अवनीश कुमार सिंह को भागलपुर का आयुक्त बनाया गया है।

अधिसूचना के मुताबिक, साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी के प्रबंध निदेशक महेन्द्र कुमार को खेल विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। निलेश रामचंद्र देवरे को अगले आदेश तक विशेष सचिव, पर्यटन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।

इसके अलावा, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पांडेय को प्रबंध निदेशक, बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें