मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने हत्या के प्रयास के फरार आरोपी धीरेश को द्वारका से गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने हत्या के प्रयास के फरार आरोपी धीरेश को द्वारका से गिरफ्तार किया

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धीरेश (22) के रूप में हुई है। वह बुराड़ी पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के तहत हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था और घटना के बाद से फरार चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक, घटना अक्टूबर 2025 की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि तीन महीने पहले उसकी और उसके साथी की मुकुंदपुर के रहने वाले प्रेम, नन्हे, धीरेश और बबलू से झगड़ा हो गया था। नन्हे, धीरेश और बबलू सगे भाई हैं। झगड़े के बाद इन लोगों ने शिकायतकर्ता को धमकियां देनी शुरू कर दीं कि उसके दिन गिने-चुने हैं और वे उसे मार डालेंगे।

8 अक्टूबर 2025 को सुबह करीब 7 बजे शिकायतकर्ता अपनी मां की चाय की दुकान पर खड़ा था।

तभी आरोपी प्रेम और बबलू ने उसे पीछे से पकड़ लिया। नन्हे ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर वार किया, जिससे गंभीर चोटें आईं। जब शिकायतकर्ता की मां बीच-बचाव करने लगीं, तो धीरेश ने देसी पिस्तौल निकाली और शिकायतकर्ता पर निशाना साधकर गोली चला दी। गोली शिकायतकर्ता को नहीं लगी, बल्कि पास की चाय की दुकान के मालिक नीलेश (पुत्र कुलवंत सिंह) के पैर में लग गई। नीलेश घायल हो गया। मौका मिलते ही शिकायतकर्ता भाग निकला और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

इस घटना के बाद 9 अक्टूबर 2025 को बुराड़ी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में दो नाबालिग को पहले ही स्थानीय पुलिस ने पकड़ा था।

27 जनवरी को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। लगातार कोशिशों और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए टीम ने आरोपी धीरेश को काकरोला रोड, सेक्टर-14, द्वारका, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी थे।

पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी दिल्ली में अपराधियों पर लगाम कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आरोपी से आगे पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे मामले की गहराई से जांच हो सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें