मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी, हत्या के प्रयास केस में फरार दो नाबालिग दबोचे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी, हत्या के प्रयास केस में फरार दो नाबालिग दबोचे

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने हत्या के प्रयास के एक मामले में करीब एक महीने से फरार चल रहे दो नाबालिग आरोपियों को पकड़कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों की उम्र 15 और 17 साल बताई जा रही है और ये दोनों सगे भाई हैं।

पुलिस के मुताबिक यह मामला 6 फरवरी 2026 का है। जब जहांगीरपुरी के जी-ब्लॉक में रहने वाले मुकेश नाम के व्यक्ति काम से घर लौटे, तो उनके बेटे ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले दो लड़कों ने बिना किसी वजह के उसे थप्पड़ मार दिया। यह बात सुनकर मुकेश अपने भाई के साथ उन लड़कों से बात करने के लिए उनकी झुग्गी के पास पहुंच गए।

वहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

इसी दौरान आरोप है कि दोनों नाबालिग लड़कों ने मुकेश और उनके भाई को धमकाया और अचानक चाकू निकालकर हमला कर दिया। हमले में मुकेश के भाई को कंधे और पेट में चाकू लगने से गंभीर चोट आई। वहीं जब मुकेश ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उनके हाथ में भी चाकू लग गया।

इसके बाद इस मामले में जहांगीरपुरी थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया।

घटना के बाद दोनों नाबालिग आरोपी मौके से फरार हो गए थे और पिछले करीब एक महीने से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। इसी बीच क्राइम ब्रांच की टीम को इन दोनों के बारे में कुछ अहम जानकारी मिली। इसके बाद एक विशेष टीम बनाई गई।

यह टीम इंस्पेक्टर संदीप स्वामी के नेतृत्व में काम कर रही थी और पूरी कार्रवाई की निगरानी एसीपी गिरीश कौशिक कर रहे थे। टीम में एसआई प्रदीप ढुल, एसआई अनिल सरोहा, एसआई रवि राणा, एएसआई सुनील समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस ने मानव खुफिया जानकारी और तकनीकी निगरानी के आधार पर इन दोनों लड़कों की लोकेशन ट्रैक की। आखिरकार टीम ने कार्रवाई करते हुए जहांगीरपुरी इलाके से ही दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने इस मामले में अपनी भूमिका भी स्वीकार कर ली।

इसके बाद पुलिस ने उन्हें कानून के तहत हिरासत में ले लिया।

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि दोनों नाबालिग सगे भाई हैं और बचपन से ही जहांगीरपुरी इलाके में रहते हैं। उन्होंने पढ़ाई भी ज्यादा नहीं की है। एक आठवीं तक पढ़ा है और दूसरा छठी तक। इनके पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं और परिवार में कुल पांच भाई हैं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि इलाके में दबदबा बनाने के लिए इन दोनों ने यह वारदात की थी। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें