मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: पालम अग्निकांड पर कांग्रेस ने भाजपा पर 'ध्रुवीकरण' की राजनीति करने का लगाया आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली: पालम अग्निकांड पर कांग्रेस ने भाजपा पर 'ध्रुवीकरण' की राजनीति करने का लगाया आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तम नगर और पालम इलाके से जुड़ी हालिया घटनाओं को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विभिन्न दलों के नेताओं ने जहां एक ओर कानून व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं, वहीं दूसरी ओर धार्मिक स्वतंत्रता और नागरिक सुविधाओं को लेकर भी सरकार को घेरा है।

कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह ने उत्तम नगर की स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज में विभाजन पैदा कर चुनावी लाभ लेने की कोशिश कर रही है, जो पूरी तरह असफल साबित होगी।

उन्होंने उत्तम नगर की घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि किसी भी धार्मिक आयोजन को रोकना संविधान के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है।

उन्होंने संभल की घटना का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाइयों पर उच्च न्यायालय भी कड़ा रुख अपना चुका है।

उज्जवल रमण सिंह ने सरकार से अपील की कि लोगों को बिना किसी बाधा के अपने त्योहार, विशेषकर ईद, मनाने की अनुमति दी जाए, क्योंकि संविधान सभी धर्मों को समान अधिकार देता है।

वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने दिल्ली में हाल ही में हुई आग की घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि हादसे के समय पीड़ितों को समय पर मदद नहीं मिल पाई और फायर विभाग की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए।

उन्होंने कहा कि यह प्रशासनिक विफलता का बड़ा उदाहरण है और इसमें सरकार की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। संजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके लिए आम लोगों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं है और वे केवल अपने हितों में लगे रहते हैं।

संजय सिंह ने दिल्ली सरकार की कार्यप्रणाली पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि राजधानी में पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति लगातार खराब हो रही है।

गर्मी शुरू होने से पहले ही बिजली कटौती होना इस बात का संकेत है कि सरकार जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है।

इस बीच, पालम इलाके में आग की घटना पर भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक ही परिवार के नौ लोगों की जान चली गई, जो अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि आग एक दुकान में लगी थी, लेकिन धुआं ऊपर रहने वाले परिवार तक पहुंच गया, जिससे दम घुटने के कारण उनकी मौत हो गई। सहरावत ने इसे एक बड़ी सीख बताते हुए कहा कि नागरिकों को भी अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें