मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने नागरिकों से की स्वदेशी अपनाने की अपील

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने नागरिकों से की स्वदेशी अपनाने की अपील

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार की तरफ से जीएसटी स्‍लैब में सुधार लागू हो गया है। इससे दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्‍तुओं पर लगने वाले टैक्‍स में भारी कमी आई है। इसको लेकर दिल्ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जीएसटी में की गई कटौती लाभ देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंच रहा है।

दिल्ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हम अपने नागरिकों से स्वदेशी का समर्थन करने की अपील करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए उपहार से सभी खुश हैं। इस अगली पीढ़ी के जीएसटी का लाभ सीधे देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंच रहा है। गृहिणी, कारोबारी और हर वर्ग के उपभोक्‍ता खुश हैं।

दीपावली से पहले इस उत्‍सव का उमंग चरम पर है। आज हम बाजार में व्‍यापारियों से मिल रहे हैं।

हर व्‍यक्ति पीएम मोदी को धन्‍यवाद दे रहा है। आज उन्हें अपनी गृहस्थी चलाने में और अधिक सुविधा होगी, व्यापार भी अच्छा चल पाएगा और परिवार भी।

इसके अलावा, दिल्‍ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने जीएसटी की दरों में कमी करने के लिए मोदी सरकार को धन्‍यवाद दिया है। उन्‍होंने सोमवार को भजनपुरा मार्केट ने जीएसटी बचत पर आभार व स्वदेशी के आह्वान के साथ पदयात्रा निकाली है।

उनके साथ में विधायक अजय महावर, जिलाध्यक्ष यूके चौधरी, निगम पार्षद और भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कपिल मिश्रा ने आधिकारिक सोशल मीडिया साइट 'एक्‍स' पर एक पोस्‍ट में लिखा- घटी जीएसटी, मिला उपहार। धन्यवाद मोदी सरकार। दुकानदार, महिलाएं, युवा, बुजुर्ग, नौकरीपेशा, उद्यमी सब खुश हैं। देश के इतिहास में पहली बार टैक्‍स में इतनी बड़ी कमी।

ऐसा निर्णय लेने का साहस केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं। आज भजनपुरा मार्केट ने जीएसटी बचत पर आभार व स्वदेशी के आह्वान के साथ पदयात्रा निकाली गई। साथ में विधायक अजय महावर, जिलाध्यक्ष यूके चौधरी और निगम पार्षद भी रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें