मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

रेखा गुप्ता ने केरल के भाजपा पार्षदों से किया संवाद, बोलीं- राज्य में परिवर्तन की आहट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेखा गुप्ता ने केरल के भाजपा पार्षदों से किया संवाद, बोलीं- राज्य में परिवर्तन की आहट

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय कार्यालय में केरल से आए 115 पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल के साथ शुक्रवार को संवाद किया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरुवनंतपुरम के महापौर वीवी राजेश के साथ आए इन जनप्रतिनिधियों के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाना और सुशासन की नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करना है।उन्होंने कहा कि केरल में इतनी बड़ी संख्या में भाजपा पार्षदों का चुनकर आना परिवर्तन की आहट है। यह उस नई सुबह का आगमन है जो केरल में एक बड़ा बदलाव लाएगी। केरल वर्षों से ऐसी स्थिति में फंसा हुआ था जिसमें न कोई विकास था, न जनता के लिए कोई अवसर और हिंसक राजनीति से पिछड़ता रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस नई सुबह के साथ, विकसित और सुरक्षित केरल होगा। विकसित भारत के साथ, विकसित केरल बनेगा और आने वाले समय में भाजपा एक बड़ी भूमिका में दिखेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र प्रथम की विचारधारा और विकसित केरल के संकल्प के साथ हमारे ये निष्ठावान कार्यकर्ता हर बूथ पर कमल खिलाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ संकल्पित हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें