मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर 'जन सुनवाई' के दौरान हमला हुआ है। साप्ताहिक 'जन सुनवाई' के दौरान एक व्यक्ति अचानक बाहर आया और मुख्यमंत्री पर एक भारी वस्तु फेंकी, जिसके कारण रेखा गुप्ता जमीन पर गिर गईं। फिलहाल, हमला करने वाले शख्स को हिरासत में लिया जा चुका है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार को अपने सरकारी आवास पर 'जन सुनवाई' कार्यक्रम के तहत लोगों की शिकायतें सुन रही थीं। रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद दिल्ली में साप्ताहिक तौर पर 'जन सुनवाई' कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। इसी क्रम में, बुधवार को वह लोगों की शिकायतें सुनने पहुंची थीं।

बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर आया था। जब वह मुख्यमंत्री के नजदीक पहुंचा, तो वह चिल्लाने लगा और उसी दौरान रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारा। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने किया, जिसने मुख्यमंत्री पर हमला करने से पहले उन्हें कुछ कागजात दिए थे।

हालांकि, हमले की अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। सीएम रेखा गुप्ता फिलहाल चिकित्सा निगरानी में हैं। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस के अनुसार, पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर पहुंच गए हैं।

फिलहाल, आरोपी को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, इस घटना को उनकी सुरक्षा में एक बड़ी चूक के रूप में देखा जा रहा है। घटना के बाद मुख्यमंत्री आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें