मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली : मौरिस नगर में कैब चालक की शर्मनाक हरकत, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली : मौरिस नगर में कैब चालक की शर्मनाक हरकत, गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के मौरिस नगर इलाके से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।

एक 22 वर्षीय छात्रा ने आरोप लगाया है कि कैब चालक ने गाड़ी में उसके सामने अश्लील हरकतें कीं। पुलिस ने शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक ओम शंकर को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही, कैब को भी जब्त कर लिया गया है। पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करने की तैयारी चल रही है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता बेंगलुरु की रहने वाली है और कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती है। उसने दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित अंबेडकर विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला लिया है। दो महीने पहले वह मॉडल टाउन में किराए के फ्लैट में रहने आई थी।

सोमवार को विश्वविद्यालय जाने के लिए उसने ऐप के जरिए कैब बुक की। कैब चालक ने फोन कर उसे बुकिंग रद्द न करने को कहा, क्योंकि वह कुछ देर में पहुंचने वाला था।

पीड़िता ने बताया कि कैब में बैठने तक चालक का व्यवहार सामान्य था। उसने पीड़िता को आगे की सीट पर बैठने को कहा। उसने मना कर दिया और पीछे बैठ गई। इसके बाद चालक ने अश्लील टिप्पणियां शुरू कीं।

पीड़िता के दक्षिण भारतीय होने का पता चलने पर आरोपी ने अश्लील हरकतें शुरू कीं। पीड़िता ने शोर मचाया। लेकिन, चालक ने कैब नहीं रोकी। डीयू नॉर्थ कैंपस के पास कैब रुकने पर पीड़िता घबराई हालत में उतरकर भागी और अपने दोस्तों को सूचना दी। इसके बाद पीड़िता दोस्तों के साथ मौरिस नगर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 48 वर्षीय आरोपी को मलका गंज से गिरफ्तार किया। फॉरेंसिक और क्राइम टीम ने कैब की जांच कर सबूत जमा किए। पीड़िता की काउंसलिंग की जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, ताकि सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें