मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली बीएमडब्ल्यू एक्सीडेंट केस : गगनप्रीत की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, कोर्ट ने पुलिस ने मांगा स्पीड डेटा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली बीएमडब्ल्यू एक्सीडेंट केस : गगनप्रीत की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, कोर्ट ने पुलिस ने मांगा स्पीड डेटा

नई दिल्ली। दिल्ली के बीएमडब्ल्यू कार एक्सीडेंट मामले में ड्राइवर गगनप्रीत कौर की जमानत याचिका पर गुरुवार के लिए सुनवाई टल गई है। पटियाला हाउस कोर्ट ने इस मामले में सभी पक्षों से लिखित जवाब मांगा है।

बुधवार को मामले में सुनवाई करते हुए पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया कि वह बीएमडब्ल्यू कंपनी से संपर्क करके स्पीड का डेटा मंगाए।

कोर्ट ने पुलिस से घटना का सीसीटीवी भी लाने को कहा है।

गगनप्रीत कौर के वकील प्रदीप कुमार ने कोर्ट में दलील दी कि वह 10 दिन से हिरासत में है। हम अग्रिम जमानत नहीं मांग रहे हैं, इसलिए पुलिस यह नहीं कह सकती है कि गगनप्रीत जांच को प्रभावित कर सकती है।

वकील ने कहा कि हमने जांच में पूरा सहयोग किया है।

मोबाइल फोन और ड्राइविंग लाइसेंस भी पुलिस को दिए हैं।

इसके बाद, पीड़ित पक्ष की तरफ से गगनप्रीत की जमानत का विरोध करते हुए कहा गया कि अगर एक्सीडेंट के बाद उसे वहीं छोड़ देते तो ज्यादा बेहतर स्थिति होती। प्लान के तहत 19 किलोमीटर ले जाया गया, जबकि वेंकटेश्वर हॉस्पिटल सबसे पास था।

दिल्ली पुलिस ने भी बुधवार को कोर्ट में पक्ष रखा। पुलिस ने गगनप्रीत की जमानत याचिका खारिज किए जाने की मांग की और कहा,

"एक्सीडेंट के मामले में 'गोल्डन आवर' बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इन्होंने इतनी दूर ले जाकर उसे गवां दिया, जबकि कई बड़े अस्पताल रास्ते में पड़ते हैं।"

दिल्ली पुलिस ने आरोप लगाया कि न्यूलाइफ हॉस्पिटल में आरोपी ने अपने बचाव के लिए एमएलसी तैयार कराया।

दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने सभी पक्षों से लिखित जवाब मांगा है। याचिका पर कोर्ट गुरुवार को 2 बजे फिर से सुनवाई करेगा।

सुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत में गगनप्रीत कौर के वकील प्रदीप कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट एक-दो दिन में आ जाएगी। तब मौत का सही समय पता चलेगा। मामले की सुनवाई गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

पीड़िता के वकील अतुल कुमार ने कहा, "बुधवार की सुनवाई में बचाव पक्ष ने दलील दी कि एफआईआर और सीसीटीवी फुटेज में दुर्घटना का विवरण अलग-अलग है। उनका दावा है कि आरोपी ने घायल की मदद करने की कोशिश की थी, इसलिए वह उसे न्यूलाइफ अस्पताल ले गया। इस वजह से और इस तथ्य के कारण कि पीड़िता के दो बच्चे हैं, वे जमानत की मांग कर रहे हैं। हमने अपनी तरफ से दलीलें रखी हैं।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें