मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली विस्फोट सुरक्षा चूक, उठाया जाए कोई ठोस कदम: तेज प्रताप यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली विस्फोट सुरक्षा चूक, उठाया जाए कोई ठोस कदम: तेज प्रताप यादव

पटना। दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार की शाम को हुए ब्लास्ट से पूरा देश स्तब्ध है। इस ब्लास्ट में अब तक 10 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। देश के कई राज्य हाई अलर्ट पर हैं। जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) प्रमुख तेज प्रताप यादव ने इसे सरकार की बहुत बड़ी चूक बताया है।

तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली हादसा बहुत दुखद है।

इसमें साफ पता चलता है कि सुरक्षा एजेंसी और सरकार को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी और ये बहुत बड़ी सुरक्षा चूक है। सरकार को इस पर जल्द से जल्द संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने बिहार चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग पर कहा कि इस चरण में भी अच्छी वोटिंग हुई है। महिलाओं ने घर से निकलकर वोट डाला। इस बार देखा जा रहा है कि महिलाएं काफी बढ़-चढ़कर चुनाव में हिस्सा ले रही हैं।

इससे पता चलता है कि इस बार बदलाव देखने को मिलने वाला है। 14 नवंबर को जनता का फैसला आने वाला है।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि महुआ सीट पर हम भारी मतों से जीत रहे हैं। महुआ के लोग हमको जानते हैं, इसके अलावा किसी और को वे लोग नहीं पहचानते हैं। हम किसी दल या पार्टी को समर्थन नहीं दे रहे हैं, बल्कि उसे समर्थन देंगे जो जीत रहा है और बिहार की जनता का विकास करेगा और लोगों की समस्याएं दूर करेगा।

उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाओं की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है। बिहार में कौन मुख्यमंत्री बनेगा? इस पर अभी कुछ बोलना सही नहीं होगा, क्योंकि बिहार की जनता किसके साथ है, यह तो 14 नवंबर को ही पता लगने वाला है। मेरा मानना है कि जनता उसी के साथ होगी, जिसने अभी तक विकास किया है या जनता को उस पर विश्वास है कि वह विकास करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भूटान दौरे पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि विदेश दौरे पर राहुल गांधी अक्सर जाते रहते हैं। अगर प्रधानमंत्री गए तो कौन सी नई बात हो गई है? वे जहां भी जाते हैं, देश के हित के लिए जाते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें