मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

केजरीवाल के शीशमहल घोटाले पर भाजपा नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केजरीवाल के शीशमहल घोटाले पर भाजपा नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केजरीवाल से विवादित 'शीश महल' बंगले पर कथित फिजूलखर्ची को लेकर जवाब मांगा ।शीश महल के नित नये घोटालों के विरोध में हुए इस प्रदर्शन में वीरेंद्र सचदेवा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष एवं दिल्ली के भाजपा सांसद भी शामिल हुए।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पीडब्ल्यूडी के दस्तावेजों से पता चलता है कि केजरीवाल ने छह फ्लैगस्टाफ रोड स्थित आवास से जाते वक्त करोड़ों रुपये की महंगी वस्तुएं पीडब्ल्यूडी को मुहैया नहीं कराईं।भाजपा नेता कैलाश गहलोत ने कहा, "हम यहां 'शीश महल' मुद्दे पर विरोध जताने आए हैं। जब मैंने अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा था, तो मैंने साफ-साफ लिखा था कि शीश महल को लेकर जो विवाद खड़ा किया गया है, वह वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है। यह उनके मूल सिद्धांतों से समझौता करने का उदाहरण है।"उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। लोग परेशान हैं, क्योंकि दिल्ली में काम नहीं हुआ - सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं, पीने का पानी नहीं मिल रहा है, सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली की जनता इस बार भाजपा को जिताएगी।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें