मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक में विधानसभा चुनाव 2025 का रोड मैप पेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में रविवार

को चल रही दिल्ली प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक में दिल्ली

विधानसभा चुनाव 2025 का रोड मैप पेश किया गया। इसके साथ एक राजनीतिक

प्रस्ताव पेश किया, जिसमें दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार, अकर्मण्यता और

भाई-भतीजावाद की निंदा की गई।

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने

कार्यकारिणी सम्बोधन में भाजपा को सातों सीटें जिताने के लिए दिल्ली की

समस्त जनता का आभार व्यक्त करते हुए इसे असाधारण जीत बताया। उन्होंने कहा

कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विजय सिर्फ विकास कार्यों की विजय है, जो

लगातार देश हित में देशवासियों की सेवा कर रहे हैं।

केन्द्रीय

मंत्री गोयल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार दिल्ली के अंदर केंद्र सरकार

की कोई भी योजना नहीं लागू होने देती। आधारभूत सुविधाओं के साथ ही झुग्गी

झोपड़ी से लेकर अन्य विकास कार्य मोदी सरकार ने किया है। आने वाले 2025 की

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को लाने के लिए हमें लगातार अभी से मेहनत

करनी पड़ेगी ताकि दिल्ली में डबल इंजन की सरकार आने के बाद लगातार हम विकास

कार्य कर पाएं, क्योंकि अभी तक आयुष्मान योजना से लेकर अन्य केंद्र की

योजनाएं दिल्ली के लोगों को उपलब्ध नहीं है, क्योंकि यहां की सरकार ने

उन्हें लागू नहीं होने दिया।

उन्होंने कहा कि देश विकास यात्रा के

इस कार्यकाल में आगे बढ़े और विकसित भारत के रूप आगे बढ़े। यही मोदी जी का

संकल्प है, लेकिन यह दुखद है कि एक बालक बुद्धि नेता को नहीं समझ आ रहा है

कि देश की जनता ने तीसरी बार उनको 100 से कम सीटें दीं हैं और 13 राज्यों

में उनका खाता तक नहीं खुला। चाहे वह दक्षिणी राज्य हों या उत्तर, देश के

कई राज्यों में उनके खाते ना खुलना, बहुत कुछ बयां करता है।

उन्होंने

कहा कि दक्षिण भारत में अगर कोई सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, तो वह

भाजपा है। कांग्रेस सिर्फ परजीवी पार्टी बनकर रह गई है और बैसाखी के बगैर

वह किसी भी राज्य में चुनाव जीत नहीं सकती है। दिल्ली में तो कांग्रेस और

आम आदमी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा, लेकिन इसके बावजूद 54 फीसदी वोट भाजपा

को देकर दिल्लीवासियों ने साबित किया कि वह मोदी जी के साथ खड़ी है। तीसरे

कार्यकाल में तीन गुना ऊर्जा के साथ हम आगे काम करेंगे और यह देश तीन गुना

गति से आगे बढ़ेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने में हम काम करेंगे।

इसके

अलावा केंद्र सरकार गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के लिए लगातार आगे

भी काम करती रहेगी। देश को पूरी तरह से गरीबी से मुक्ति दिलाना है। युवा

शक्ति को और नए अवसर मिलें और अर्थशक्ति आगे बढ़े। आगे चलकर देश के

युवक-युवतियों को रोजगार और व्यवसाय के नए अवसर मिलें। यही मोदी सरकार के

सशक्त और विकसित भारत का संकल्प है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें