मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली विधानसभा ने पंजाब पुलिस को दिया नोटिस, 15 जनवरी तक मांगा जवाब

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली विधानसभा ने पंजाब पुलिस को दिया नोटिस, 15 जनवरी तक मांगा जवाब

नई दिल्ली। सिख गुरु के खिलाफ आपत्तिनजनक टिप्पणी से उपजे विवाद के बीच दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने पंजाब पुलिस को नोटिस का जवाब देने के लिए 15 जनवरी तक का समय दिया है। विधानसभा के सचिव रंजीत सिंह ने इस बाबत जालंधर पुलिस कमिश्नर और पंजाब के डायरेक्टर जनरल को पत्र लिखा है।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि पंजाब पुलिस को अब और समय नहीं दिया जा सकता है। इसके बाद दिल्ली विधानसभा पूरे मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

इससे पहले दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने आम आदमी पार्टी की नेता और सदन में नेता प्रतिपक्ष आतिशी की वीडियो क्लिप के आधार पर पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर पर कड़ा रुख अपनाते हुए नोटिस जारी किया। इसके बाद पंजाब पुलिस ने दिल्ली विधानसभा सचिवालय को पत्र लिखकर 10 दिन की मोहलत मांगी थी।

दिल्ली विधानसभा के विशेषाधिकारों के उल्लंघन के लिए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), विशेष डीजीपी (साइबर अपराध) और जालंधर के पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किए गए।

दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा और कुछ अन्य भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें दावा किया गया था कि इस वीडियो में आतिशी ने दिल्ली विधानसभा के सत्र के दौरान सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। यह बहस दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान हुई थी।

इसके बाद पंजाब की जालंधर पुलिस ने एक स्थानीय नेता इकबाल सिंह की शिकायत पर इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस का दावा है कि फॉरेंसिक जांच में यह पाया गया कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई थी और आतिशी ने 'गुरु' शब्द का वह अपमानजनक संदर्भ में उपयोग नहीं किया था जैसा कैप्शन में दिखाया गया था।

दिल्ली विधानसभा सचिवालय की ओर से मांगे गए जवाब पर अब डायरेक्टर जनरल पंजाब और जालंधर के पुलिस कमिश्नर ने दिल्ली विधानसभा के सचिव को पत्र लिखकर जवाब देने के लिए और समय मांगा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें