मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में वायु प्रदूषण के बीच जामिया और जेएनयू ने कक्षाएं ऑनलाइन शुरू कीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली में वायु प्रदूषण के बीच जामिया और जेएनयू ने कक्षाएं ऑनलाइन शुरू कीं

नई दिल्ली। दिल्ली में वायु प्रदूषण के बीच जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने अपने छात्रों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए सभी कक्षाओं को ऑनलाइन मोड में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।जेएमआई कुलसचिव प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी की ओर से मंगलवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खतरनाक रूप से उच्च स्तर पर पहुंच गया है। ऐसे में 23 नवंबर तक सभी कक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी। नियमित रूप से फिजिकल मोड में कक्षाएं सोमवार 25 नवंबर से फिर शुरू होंगी। हालांकि, परीक्षाओं और साक्षात्कारों का कार्यक्रम अपरिवर्तित रहेगा।इसी तरह, जेएनयू ने वायु गुणवत्ता संबंधी चिंताओं के कारण 22 नवंबर तक ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने का फैसला किया है। रजिस्ट्रार प्रो. रविकेश द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली और एनसीआर में गंभीर वायु प्रदूषण और खतरनाक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के स्तर को देखते हुए और छात्रों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए विश्वविद्यालय ने 22 नवंबर तक ऑनलाइन मोड में कक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें