मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली हवाई अड्डे पर 15 अगस्त को अनिर्धारित उड़ानों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली हवाई अड्डे पर 15 अगस्त को अनिर्धारित उड़ानों पर रहेगा प्रतिबंध

नई दिल्‍ली। राष्ट्रीय राजधानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) पर 15 अगस्त को निर्दिष्ट अवधि में उन उड़ानों को उतरने या उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जो पहले से निर्धारित नहीं होंगी। ये प्रतिबंध अनुसूचित एयरलाइनों की गैर-अनुसूचित उड़ानों के साथ-साथ चार्टर्ड उड़ानों पर भी लागू होंगे।

आधिरिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली हवाई अड्डे पर यह प्रतिबंध सुबह 6 बजे से लेकर 10 बजे तक और शाम 4 बजे से 7 बजे तक लागू रहेंगे। इस प्रतिबंध से अनुसूचित उड़ानों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। राज्यपाल या मुख्यमंत्री को ले जाने वाले सरकारी विमान एवं हेलीकॉप्टर तथा त्वरित प्रतिक्रिया मिशन और दुर्घटना/तत्काल चिकित्सा निकासी वाले विमानों को भी प्रतिबंधों से छूट दी गई है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के तहत आने वाली वैमानिकी सूचना सेवा (एआईएस) की ओर से एक नोटम (एयरमैन को नोटिस) जारी किया गया है। दरअसल, नोटम सामान्यतः वह सूचना होती है, जिसमें उड़ान परिचालन में शामिल कार्मिकों के लिए आवश्यक जानकारी होती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें