मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली एयरपोर्ट की एयरपोर्ट की जारी, मिडिल ईस्ट हालात के कारण कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी संभव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली एयरपोर्ट की एयरपोर्ट की जारी, मिडिल ईस्ट हालात के कारण कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी संभव

नई दिल्ली। मध्य-पूर्व में जारी मौजूदा भू-राजनीतिक घटनाक्रम का असर अब अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्राओं पर भी दिखाई देने लगा है। इसी को देखते हुए दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है।

एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों के कारण पश्चिम दिशा (वेस्टबाउंड) की कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी हो सकती है या उनके शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है। इसलिए यात्रियों को एयरपोर्ट आने से पहले अपनी-अपनी एयरलाइन से उड़ान की ताजा जानकारी जरूर जांचने की सलाह दी गई है।

दिल्ली एयरपोर्ट ने सुबह 9:00 बजे पैसेंजर एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए कई ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

यात्री अपनी फ्लाइट का लाइव स्टेटस आधिकारिक लिंक पर जाकर देख सकते हैं। इमिग्रेशन से जुड़ी किसी भी सहायता के लिए यात्री इस हेल्प डेस्क का उपयोग कर सकते हैं।

इसके अलावा इमिग्रेशन सहायता के लिए यात्री एफआरआरओ (विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय) को ईमेल भी कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक ईमेल आईडी भी दी गई है।

अगर यात्रियों को एयरपोर्ट के पास थोड़े समय के लिए ठहरने की जरूरत हो तो वे राउंड डी क्लॉक या एरोसिटी के होटलों का विकल्प चुन सकते हैं।

इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए यह लिंक उपलब्ध कराए गए हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को यह भी बताया कि यात्रा को आसान बनाने के लिए एचओआई ऐप का उपयोग किया जा सकता है।

यह ऐप यात्रियों के लिए एक जरूरी ट्रैवल साथी की तरह काम करता है। इसके लिए भी आधिकारिक लिंक भी उपलब्ध कराए गए हैं।

एयरपोर्ट प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अन्य सभी उड़ानें फिलहाल निर्धारित समय के अनुसार ही संचालित हो रही हैं। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे एयरपोर्ट प्रशासन के साथ सहयोग करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें