मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली एम्स की टीम कर रही दोबारा पोस्टमॉर्टम, भोपाल एम्स में भारी पुलिस बल तैनात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली एम्स की टीम कर रही दोबारा पोस्टमॉर्टम, भोपाल एम्स में भारी पुलिस बल तैनात

आरोपित समर्थ सिंह ने खुद को बताया बेकसूर , कहा- दोनों के बीच रिश्ते सामान्य थे

भोपाल : अभिनेत्री और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला बेहद हाई-प्रोफाइल हो चुका है। भोपाल के एम्स अस्पताल में दिल्ली एम्स से आई 4 सदस्यीय विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कर रही है। सुरक्षा के लिहाज से मॉर्च्यूरी और पूरे एम्स परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है, जहां भारी पुलिस बल तैनात है।

ट्विशा के भाई मेजर हर्षित ने बताया कि दोबारा पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रविवार शाम 5 बजे भदभदा श्मशान घाट में ट्विशा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने अंतिम संस्कार में ट्विशा की आरोपित सास और पति के शामिल होने के सवाल पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया। वहीं, मृतका के पिता नवनिधि शर्मा ने मांग की है कि राज्य सरकार की सहमति के बाद अब मामले को बिना देरी किए जल्द से जल्द सीबीआई को स्थानांतरित किया जाए।

गाैरतलब है कि 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स में ट्विशा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया, जबकि मायका पक्ष पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहा है।

पुलिस पूछताछ में पति समर्थ के बयान

7 दिन की पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपित पति समर्थ सिंह से कटारा हिल्स थाने में करीब दो घंटे तक गहन पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ में समर्थ ने खुद को बेकसूर बताते हुए कई दावे किए हैं, हालांकि पुलिस का मानना है कि वह जांच भटकाने के लिए भ्रामक जानकारी दे रहा है।

समर्थ ने बताया कि शादी के बाद उनके रिश्ते सामान्य थे। 17 अप्रैल 2026 को ट्विशा की प्रेग्नेंसी की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसके स्वभाव में बदलाव आने लगा। उसने कथित तौर पर कहा कि वह ग्लैमर वर्ल्ड से है और घरेलू जिंदगी नहीं जी सकती, जिसके बाद वह दिल्ली-नोएडा चली गई थी। बाद में समझाकर 23 अप्रैल को उसे भोपाल लाया गया।

बताया गया कि समर्थ ने 24 अप्रैल को बेंगलुरु जाने के टिकट बुक किए थे, लेकिन ट्विशा ने साथ जाने से मना कर दिया और अपने भाई के पास नसीराबाद (अजमेर) चली गई। वह 30 अप्रैल को वापस भोपाल लौटी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें