मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: फर्जी फेसबुक-व्हाट्सएप प्रोफाइल से महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली: फर्जी फेसबुक-व्हाट्सएप प्रोफाइल से महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के पश्चिमी जिले के साइबर पुलिस थाने के कर्मचारियों ने जबरन वसूली के मामले में एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं से दोस्ती कर उनकी निजी जानकारी लेता था और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे लेता था।

पीड़ित महिला ने पश्चिमी जिले के साइबर पुलिस थाने में 21 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से उससे दोस्ती की थी।

इसके बाद आरोपी ने उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो ले लीं। उसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने लगा।

एक बार महिला उसके बहकावे में आ गई और उसे पैसा दे दिया, लेकिन उसके बाद से फिर उसने पैसा मांगना शुरू कर दिया। अब वह पैसे नहीं दे पा रही है, तो उसने उसका वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

शिकायत के आधार पर इंस्पेक्टर विकास बुलडक के नेतृत्व में एसआई विकास राठी, हेड कांस्टेबल जगदीश और हेड कांस्टेबल दीपक की एक टीम का गठन किया गया।

टीम ने शिकायतकर्ता से बात कर आरोपी मनोज को पहचान लिया और उत्तर प्रदेश के लखनऊ पुलिस से संपर्क कर उसे लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में मनोज वर्मा ने अपने जुर्म कबूल कर लिया। मनोज ने बताया कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी महिलाओं के नाम से प्रोफाइल बनाकर महिलाओं से दोस्ती करता था,

उन्हें निजी फोटो और वीडियो लेकर ऑनलाइन या उनके रिश्तेदारों के बीच भेजने को लेकर धमकी देकर पैसे लेता था। वह पीड़ितों पर दबाव बनाने के लिए उनकी तस्वीरों का उपयोग करके फर्जी अकाउंट भी बनाता था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी मनोज के पास से एक टेक्नो केएल8 मोबाइल फोन बरामद किया, जिसमें व्हाट्सएप चैट, अश्लील वीडियो और अपराध में इस्तेमाल किए गए फर्जी फेसबुक अकाउंट लॉग इन थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें