मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

रामलीला के लिए मैदान एवं बिजली दिल्ली सरकार द्वारा निशुल्क दी जाये जैसे कांवड़ और हज के लिए दी जाती है

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई दिल्ली ।चांदनी चौक से

सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने दिल्ली

की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को

आज एक पत्र

भेजकर आग्रह किया

है की जिस

प्रकार कांवड़ यात्रा एवं

हज जाने वालों

को स्थान एवं

बिजली निशुल्क दी

जाती हैं, उसी

तर्ज पर दिल्ली

में रामलीला आयोजित

करने वाली समितियों

को भी मैदान

एवं बिजली दिल्ली

सरकार द्वारा बिना

किसी शुल्क के

दी जाए।

प्रवीन खंडेलवाल ने

अपने पत्र में

कहा है कि

रामलीला उत्सव प्रति वर्ष

दिल्ली सहित सम्पूर्ण

देश में उत्साह

एवं उमंग के

साथ मनाया जाता

है तथा सही

अर्थों में रामलीला

भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता

की अमूल्य धरोहर

है। दिल्ली में

बड़े पैमाने पर

रामलीला का भव्य

उत्सव दस दिनों

तक चलता है

जिसमें प्रभु श्री राम

की जीवन लीला

एवं उनके आदर्शों

का मंचन लोगों

को प्रेरणा देता

है।

उन्होंने कहा कि

इस वर्ष रामलीला

उत्सव 22 सितंबर 2025 सें 3अक्तूबर

2025 तक चलेगा तथा दिल्ली

सहित देश भर

में दशहरा 2 अक्तूबर

को मनाया जाएगा

आगामी रामलीला उत्सव

को भव्य,व्यवस्थित

एवं बिना किसी

प्रशासनिक अड़चनों के संपन्न

कराने हेतु दिल्ली

सरकार तुरंत कदम

उठाये।

एक अनुमान के अनुसार

दिल्ली में छोटी

बड़ी लगभग 500 से

अधिक रामलीलाएँ होती

हैं जिनमें सभी

बड़ी रामलीलाएँ मुख्य

रूप से चाँदनी

चौक लोकसभा क्षेत्र

में आयोजित की

जाती हैं ।इस

दृष्टि से प्रवीन

खंडेलवाल ने पहल करते हुए

गत 23 मई,2025 को

दिल्ली की सभी

प्रमुख रामलीला समितियों की

एक बैठक बुलाई

थी जिसमें सभी

ने इस संबंध

में कुछ समस्याओं

का जिक्र किया

था जिसके संबंध

में एक आग्रह

पत्र तैयार किया

गया था, जिसमें

निम्न बिंदु शामिल

थे ।

मैदानों का समय

से आवंटन

डीडीए और एमसीडी

को रामलीला आयोजनों

के लिए मैदान

कम से कम

45 दिन पूर्व उपलब्ध कराना

चाहिए। ये मैदान

बिना शुल्क के

दिए जाएं क्योंकि

यह एक पावन

धार्मिक उत्सव है।

सफाई और सुरक्षा

व्यवस्था

मैदानों की नियमित

सफाई, कीटनाशक छिड़काव,

और आयोजन से

पूर्व मैदान का

ठीक ढंग से

समतलीकरण सुनिश्चित किया जाए।

झूला ऑपरेटरों की मनमानी

पर रोक

कई बार देखा

गया है कि

कुछ झूला ऑपरेटर

अफसरों की मिलीभगत

से मैदान पहले

ही बुक कर

लेते हैं और

बाद में रामलीला

आयोजकों से मनमाना

पैसा वसूलते हैं।

इस पर सख्त

रोक लगाई जाए।

बिजली और पानी

की व्यवस्था

रामलीला के लिए

बिजली निःशुल्क या

कमर्शियल दरों के

स्थान पर घरेलू

दरों पर उपलब्ध

कराई जाए वहीं

दिल्ली जल बोर्ड

आमजन हेतु निःशुल्क

पेयजल की सुविधा

रामलीला स्थलों पर प्रदान

करे

लाइसेंस और अनापत्ति

प्रमाणपत्र (NOC)

दिल्ली पुलिस को रामलीला

के लाइसेंस प्राप्त

करने हेतु सार्वजनिक

सूचना समय से

काफ़ी पूर्व जारी

करनी चाहिए ताकि

समय पर प्रक्रिया

पूर्ण हो सके

वहीं रामलीला आयोजन

हेतु विभिन्न विभागों

से आवश्यक NOC के

लिए एक “सिंगल

विंडो सिस्टम” स्थापित

की जाये जिससे

समितियों को भागदौड़

न करनी पड़े।

यातायात और प्रचार

व्यवस्था

रामलीला स्थलों पर यातायात

सुचारु रखने के

लिए विशेष ट्रैफिक

प्लान बनाया जाए।एमसीडी

को रामलीला के

प्रचार के लिए

बोर्ड्स और बिलबोर्ड्स

की अनुमति प्रदान

करनी चाहिए।

प्रवीन खंडेलवाल ने

सुझाव दिया है की

इस वर्ष दिल्ली

में रामलीला मंचन

में कोई असुविधा

न हो, इस

हेतु एक सरल

एसओपी बनाई जाए

जिसका पालन सभी

रामलीला समितियां करें वहीं

सभी रामलीला आयोजक

भी ग्राउंड के

अंदर अपनी ओर

से सुरक्षा, सफाई

एवं अन्य व्यवस्थाएं

संबंधित सरकारी विभाग के

साथ तालमेल बनाते

हुए करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें