मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

समयपुर बदली थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी: लूटपाट करने वाले हथियारबंद गैंग का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के समयपुर बदली थाना पुलिस ने हथियार की नोक पर लूट और स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक कुख्यात गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने सतर्कता दिखाते हुए इस गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चार चोरी की बाइक, तीन लूटे हुए मोबाइल फोन और एक देसी कट्टा (पिस्तौल) बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू उर्फ गंजा उर्फ भारत (निवासी सीरसपुर, राणा पार्क), मोहित उर्फ मंटोला (निवासी जीवन पार्क, सीरसपुर) और अमित उर्फ चेला (निवासी चंदन पार्क, सीरसपुर) के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सोनू के खिलाफ पहले से ही पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि मोहित और अमित पर भी लूट, स्नैचिंग और अवैध हथियार रखने जैसे कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। अमित के खिलाफ दार्जिलिंग में डकैती और अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं।

इस गैंग का तरीका बेहद सुनियोजित था। पहले ये राजधानी के अलग-अलग इलाकों में वाहनों की चोरी करते, फिर उन्हीं वाहनों का इस्तेमाल कर राहगीरों को निशाना बनाते थे। दोपहिया वाहनों पर सवार होकर ये आरोपी सुनसान रास्तों पर लोगों से मोबाइल, पर्स और अन्य कीमती सामान लूट लेते थे।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनके अन्य साथी कौन हैं और किन-किन वारदातों में इनकी संलिप्तता रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें