मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी दिल्ली को "वायर फ्री" भविष्य की सौगात, शालीमार बाग से शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली ।राजधानी दिल्ली को "वायर फ्री" बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज शालीमार बाग में ओवरहेड से अंडरग्राउंड नेटवर्क परिवर्तन के पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। इस परियोजना की शुरुआत जनता फ्लैट्स क्षेत्र से की गई है, जिसमें ओवरहेड बिजली और संचार तारों को भूमिगत किया जाएगा। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उद्घाटन के मौके पर कहा, "ओवरहेड वायर्स को अंडरग्राउंड करना दिल्ली के लिए सिर्फ एक तकनीकी पहल नहीं, बल्कि एक सोच और विजन है। हमारा लक्ष्य है कि दिल्ली पूरी तरह वायर फ्री हो और लोग एक साफ-सुथरे, सुरक्षित और आधुनिक शहर में जीवन यापन करें। मुझे खुशी है कि यह पायलट प्रोजेक्ट राजधानी के भविष्य को एक नई दिशा देने जा रहा है।"

सरकार का मानना है कि ओवरहेड तारों को भूमिगत करने से न केवल दृश्य प्रदूषण कम होगा, बल्कि बिजली चोरी, दुर्घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को भी रोका जा सकेगा। यह पहल दिल्ली के शहरी सौंदर्य में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी और डिजिटल व ऊर्जा इन्फ्रास्ट्रक्चर को अधिक सुरक्षित बनाएगी।

कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने भी इस अवसर पर जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि "यह प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के उस विजन का हिस्सा है, जिसमें दिल्ली को स्मार्ट और सुरक्षित शहर के रूप में विकसित करना शामिल है। जनता फ्लैट्स में यह पहला कदम है, और बहुत जल्द अन्य क्षेत्रों में भी यह तकनीक लागू की जाएगी।"

दिल्ली सरकार की यह पहल शहरी विकास और तकनीकी नवाचार के समावेशी मॉडल की दिशा में एक प्रेरणादायक प्रयास मानी जा रही है। यदि यह पायलट प्रोजेक्ट सफल होता है, तो पूरे दिल्ली में इसे चरणबद्ध ढंग से लागू किया जाएगा और आने वाले वर्षों में राजधानी को तारों के जाल से मुक्ति दिलाई जाएगी।

जनता ने भी इस प्रयास का स्वागत किया है और इसे दिल्ली के भविष्य के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव माना है। यह परियोजना केवल बुनियादी ढांचे में सुधार नहीं, बल्कि राजधानी की सोच में बदलाव का प्रतीक बन सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें